मगरमच्छ का मांस खाते हुए अधिकारी की वीडियो वायरल, किया नियमों का उल्लंघन, क्या होगी कार्रवाई?

मगरमच्छ का मांस खाते हुए अधिकारी की वीडियो वायरल, किया नियमों का उल्लंघन, क्या होगी कार्रवाई?


Last Updated:

मगरमच्छ का मांस खाते वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन नगर निगम का भवन अधिकारी विवादों में घिर गए हैं. यह वीडियो उनकी पत्नी अंकिता राठौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो सामने आने के बाद से भवन अधिकारी विवादों में घिरे हुए हैं. उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है. उनका यह वीडियो थाइलैंड में वेकेशन के दौरान का है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मगरमच्छ का मीट खाते हुए नगर निगम अधिकारी.

उज्जैन. उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. थाईलैंड में पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस चखते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसके बाद उनकी विदेश यात्रा और विभागीय अनुमति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां चल रही हैं और राजकुमार राठौर नगर निगम में भवन अधिकारी के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वे जोन क्रमांक एक, दो और तीन का कार्य देखते हैं.

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक, राजकुमार राठौर 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी पर हैं. हालांकि, विदेश यात्रा के लिए उन्होंने अनुमति नहीं ली थी. नियमानुसार विदेश जाने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक है. यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. वहीं, विभागीय नियमों के तहत निंदा, वेतनवृद्धि रोकने या पदोन्नति पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई संभव है. इस संबंध में राजकुमार राठौर का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

राजकुमार राठौर के खिलाफ होगी जांच

राजकुमार राठौर के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी पूरी जानकारी नहीं है. वीडियो और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की वास्तविकता और अधिकारी के आचरण की जांच की जाएगी

सोशल मीडिया पर शेयर किया मगरमच्छ का मांस खाने का वीडियो

दरअसल, राजकुमार राठौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वह एक फूड आउटलेट पर दिख रहे हैं, जिसे मगरमच्छ के जबड़े से सजाया गया हुआ है. वायरल वीडियो पर अंग्रेजी में लिखा गया है, “Trying crocodile for the first time in Thailand.” यानी थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चखने की बात कही गई है. वीडियो सामने आने के बाद अब नगर निगम में अधिकारी की विदेश यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल पूरे मामले में विभागीय जांच और संभावित कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.



Source link