बीबीए स्टूडेंट तनिषा ने कोरोना काल में सीखा स्केच पेंटिंग, बचपन के शौक को बना लिया करियर, कर रहीं लाखों में कमाई, आगे चलकर खोलेंगी आर्ट गैलरी

बीबीए स्टूडेंट तनिषा ने कोरोना काल में सीखा स्केच पेंटिंग, बचपन के शौक को बना लिया करियर, कर रहीं लाखों में कमाई, आगे चलकर खोलेंगी आर्ट गैलरी


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद की युवा आर्टिस्ट तनिषा गर्ग ने कोरोना काल में स्केच पेंटिंग बनाना सीखा था. आज वह अपनी बेहतरीन पेंटिंग्स से लाखों रुपये कमा रही हैं और आगे आर्ट गैलरी खोलना चाहती हैं. 23 साल की युवा आर्टिस्ट तनिषा गर्ग ने अपने शौक को ही अपना करियर बना लिया है और आज उनकी बनाई स्कैच पेंटिंग की चर्चा हर जगह हो रही है. कोरोना काल इनके लिए अपने स्किल को पहचाने का जरिया बन गया. वह खाली समय में जब दुनिया बेपटरी थी तो तनिषा नें अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए सपना सजोने लगी थीं. 

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः अगर शौक को जुनून बना लिया जाए तो वो पहचान बन जाता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है तनिषा ने. फिरोजाबाद की 23 साल की युवा आर्टिस्ट तनिषा गर्ग ने अपने शौक को ही अपना करियर बना लिया है और आज उनकी बनाई स्कैच पेंटिंग की चर्चा हर जगह हो रही है.वही इससे उसकी कमाई भी हो रही है. तनिषा ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने स्कैच पेंटिंग बनाना कोरोना काल में सीखा था. कोरोना काल इनके लिए अपने स्किल को पहचाने का जरिया बन गया. वह खाली समय में जब दुनिया बेपटरी थी तो तनिषा नें अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए सपना सजोने लगी थीं.

घर पर ही शुरू की स्कैच पेंटिंग की प्रैक्टिस, सुंदर और आकर्षक तैयार करती है पेंटिंग

लॉकडाउन के खाली समय में उन्होंने घर पर ही पेंसिल और कागज से हाथ आजमाना शुरू किया. धीरे-धीरे प्रैक्टिस करते-करते वह सुंदर और आकर्षक पेंटिंग तैयार करने लगीं.तनिषा वर्तमान में बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं, साथ ही अपनी कला को भी निखार रही हैं.उन्होंने अब तक देवी-देवताओं के साथ-साथ आम लोगों के भी 50 से ज्यादा स्कैच बनाए हैं. उनकी पेंटिंग की सबसे बड़ी खासियत उसका रियलिस्टिक लुक है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.तनिषा का कहना है कि वह इसी प्रोफेशन में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं और आगे चलकर अपनी एक आर्ट गैलरी खोलना चाहती हैं.

सोशल मीडिया से मिल रहे हैं ऑर्डर, लाखों में पहुंची कमाई

तनिषा ने बताया कि उन्होंने एक पेंटिंग बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी.जो बहुत वायरल हुई तो लोगों ने उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर देना शुरू कर दिया. आज उन्हें इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए जिले के अलग-अलग हिस्सों से ऑर्डर मिल रहे हैं.उनकी एक स्कैच पेंटिंग की कीमत 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक होती है. एक पेंटिंग को तैयार करने में लगभग एक हफ्ते का समय लग जाता है.पिछले 4 साल में अब तक वह इस कला से लाखों रुपये की कमाई कर चुकी हैं.



Source link