बिजनेस करने का है मन, बताएं अपना आइडिया, धंधे के लिए मिलेगा 25 लाख तक लोन

बिजनेस करने का है मन, बताएं अपना आइडिया, धंधे के लिए मिलेगा 25 लाख तक लोन


Last Updated:

बहुत से युवा बिजनेस की समझ रखते हैं और वो नौकरी करने की जगह अपना खुद का रोजगार करना चाहते हैं. ऐसे लोगों के सामने कई बार बड़ी दिक्कत यह होती है कि उनके पास धंधे में लगाने के लिए पैसे नहीं होते हैं. तो यदि आपके पास कोई अनोखा बिजनेस आइडिया है तो आप उसे बताकर उस काम को शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आजकल लोगों को ज्यादातर प्राइवेट नौकरी मिल रही हैं. इन प्राइवेट नौकरियों में कोई स्थायित्व नहीं है. आए दिन लोगों को नौकरी से निकाले जाने का डर लगा रहता है. ऐसे में बहुत से लोग अपने गांव-घर के आसपास ही कोई रोजी-रोजगार करना पसंद करते हैं. अपने रोजगार में लोगों को भरोसा होता है कि उन्हें कम से कम हर महीने कितनी आय होगी. अब लोगों के सामने बड़ी दिक्कत होती है कि अपना रोजगार शुरू करने के लिए पैसा कहां से लाएं. पैसा इकट्ठा करने के लिए कई लोग तो लंबे समय तक नौकरी करते रहते हैं कि एक दिन इतना पैसा इकट्ठा हो जाएगा कि नौकरी छोड़कर अपना रोजगार कर लेंगे. हालांकि, सच यह है कि बिना पक्के इरादे के ऐसा दिन जल्दी आता नहीं है. यदि आप भी अपना बिजनेस करना चाहते हैं लेकिन, पैसों की कमी से बिजनेस शुरू नहीं कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन स्कीम है. आप लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं.

बिहार सरकार की एक स्कीम है जिसके तहत कोई भी युवा आसानी से उद्योग की शुरुआत कर सकते हैं या अपने छोटे स्टार्टअप की शुरुआत भी आसानी से कर सकते हैं. बशर्ते आपका आइडिया औरों से यूनिक हो और विभाग को पसंद आए. फिर आपको स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी. स्टार्टअप की विशेष जानकारी देते हुये पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल कॉर्डिनेटर परिमल साह बताते हैं कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग की तरफ से पूर्णिया के अभियंत्रण महाविद्यालय में स्टार्टअप सेल बनाया गया है. जिससे कोई भी युवा आसानी से अपने स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं और कई लोगों को रोजगार देकर नौकर से मालिक बन सकते हैं.

हालांकि, उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पढ़े लिखे हो या कम पढ़े लिखे हों बिना किसी उम्र सीमा के आसानी से यूनिक स्टार्टअप आइडिया शेयर करें जिससे आपके साथ समाज का भला हो और लोगों की जरूरतें पूरी हों. ऐसा आईडिया शेयर करके स्टार्टअप सेल के तहत आप स्टार्टअप शुरू करने के लिए शुरुआत में 10 लाख से लेकर 25 लाख तक ब्याज मुक्त लोन ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ अपने स्टार्टअप का पूरा प्रोजेक्ट डिटेल्स जमा कर स्टार्टअप योजना का लाभ ले सकते हैं.



Source link