‘तुमको रोमांटिक गाना दूंगा’, रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 20’ में दिया बड़ा ऑफर, खुशी से रो पड़े काजी तौकीर

‘तुमको रोमांटिक गाना दूंगा’, रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 20’ में दिया बड़ा ऑफर, खुशी से रो पड़े काजी तौकीर


Last Updated:

रोहति शेट्टी ने सलमान खान की गैरमौजूदगी में ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वॉर’ होस्ट किया. वे काजी तौकीर के खेल और शख्सियत से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने सिंगर की खुलकर तारीफ की, फिर उन्हें अपनी अगली फिल्म में एक रोमांटिक गाना देने का वादा किया. फिल्ममेकर से तारीफ और ऑफर पाकर काजी तौकीर इमोशनल हो गए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

काजी तौकीर दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@qazitouqeer_official)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट का खेल रोमांचक दौर में पहुंच गया है. काजी तौकीर अपने खेल और शख्सियत से दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं. रियलिटी शो ने उनके करियर में जान फूंक दी है. सिंगर काजी तौकीर इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. शो के दर्शक उनकी मजेदार शख्सियत से अच्छी तरह वाकिफ हैं, क्योंकि उन्होंने अपने शानदार अंदाज से शो में जान डाल दी है. सिंगर के फैंस ने 21 साल पहले ‘फेम गुरुकुल’ में उन्हें देखा और सपोर्ट किया था, आज काजी की सफलता देखकर सबसे ज्यादा खुश हैं. उनके लिए यह सिर्फ एक ‘कमबैक’ नहीं है, बल्कि लगभग दो दशकों के बाद उनका फिर से लाइमलाइट और मीडिया की नजरों में आना है.

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने इस वीकेंड का एपिसोड होस्ट किया. वे भी काजी की इस शानदार वापसी को देखकर बेहद खुश हैं. उन्होंने ताजा एपिसोड में काजी को अपनी आने वाली फिल्म में एक रोमांटिक गाना देने का वादा भी किया. काजी की तारीफ करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, ‘आपका टाइम आ गया है, काजी. जब आप यहां से बाहर निकलेंगे, तो आपको बहुत काम मिलेगा. बहुत प्यार मिलेगा. आपको सोलो एल्बम मिलने शुरू हो जाएंगे. आपका टाइम आ गया है. मैं नेशनल टेलीविजन पर कह रहा हूं, मुझे कोई झिझक नहीं है. आप लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, बस थोड़ा ध्यान रखिएगा.’

काजी की तारीफ से झलक आए आंसू
जब काजी ने पूछा कि क्या उन्हें रोहित के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो फिल्म निर्माता ने उन्हें अपने किसी अगले प्रोजेक्ट में एक गाना देने का वादा किया. वे बोले ‘मैं नेशनल टेलीविजन पर कह रहा हूं. ‘गोलमाल’ एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन अगर कोई ऐसी फिल्म आती है, जिसमें कोई रोमांटिक गाना होगा, तो मैं वह आपको दूंगा. आप उसके लिए प्लेबैक करेंगे.’ रोहित की तारीफ सुनकर काजी की आंखों में आंसू आ गए. इस वीकेंड, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पहले से तय कुछ कामों में व्यस्त होने के कारण उनकी जगह रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया. ऐसा पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस’ में सलमान खान की जगह ली हो. इससे पहले के सीजन में भी वे ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड होस्ट कर चुके हैं. वे पिछले साल बिग बॉस 19 में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने कंटेस्टेंट गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के साथ बातचीत की थी.



Source link