‘पायलट’ फिलिप्स ने फिर भारतीय गेंदबाजों को उड़ाया, लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी, चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी

‘पायलट’ फिलिप्स ने फिर भारतीय गेंदबाजों को उड़ाया, लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी, चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी


होमखेलक्रिकेट

‘पायलट’ फिलिप्स ने फिर भारतीय गेंदबाजों को उड़ाया, लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी

Last Updated:

glenn philips innings: अर्शदीप सिंह पर जिस तरह से पैर हटाकर फिलिप्स ने मिडविकेट पर छक्का मारा उससे एक बात तो साफ हो गई कि वो किवी टीम के सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज है. पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बाएं हाथ से छक्का यादगार रहा तो दूसरे मैच में उनकी जुझारु पारी फैंस को हमेशा याद रहेगी. लगातार दूसरे मैच में फिलिप्स अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे.

Zoom

लगातार दूसरे मैच में ग्लेन फिलिप्स ने लगाई टीम इंडिया के खिलाफ हाफ सेंचुरी

नई दिल्ली. जब जहाज उड़ाने का हुनर आपके पास हो तो फिर छोटी से गेंद को हवा में उड़ाना बहुत आसान सा काम लगता है. न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स जो पायलट भी है भारतीय गेंदबाजों को ऐसे हवा में उड़ा रहे थे जिसको देखकर फैंस ये कहने पर मजबूर हो गए कि फ्लाइंग फिलिप्स अकेले टीम इंडिया पर भारी पड़ रहे है. सीरीज के पहले मैच में भी फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी पर दूसेर मैच में ये पारी कई मायनों में खास थी.

अर्शदीप सिंह पर जिस तरह से पैर हटाकर फिलिप्स ने मिडविकेट पर छक्का मारा उससे एक बात तो साफ हो गई कि वो किवी टीम के सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज है. पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बाएं हाथ से छक्का यादगार रहा तो दूसरे मैच में उनकी जुझारु पारी फैंस को हमेशा याद रहेगी.

फिलिप्स को आउट करने का फॉर्मूला खोजना जरूरी

पहले 6 ओवर में 3 बल्लेबाज पवेलिएन लौट चुके थे और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 41 रन थे जब ग्लेन फिलिप्स ने मैदान पर कदम रखा. पहले मैच से परिस्थितियां अलग थी और शॉट्स खेलने की इजाजत नहीं दे रही थी. फिलिप्स ने दिखाया कि वो जहाज की तरह पहले रनवे पर पारी को दौड़ाएंगे फिर स्थिति संभलते ही गेंदों को हवा में उड़ाएंगे. ऐसा करने में वो कामयाब भी हुए. शुरुआत सयंमित रही लेकिन उसके बाद फिलिप्स खुले तो रुके ही नहीं. 35 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाले ग्लेन ने इस दौरान 3 गगन चुंबी छक्के लगाए.  43 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेलने के बाद फिलिप्स जब पवेलिएन लौटे तो उनके चेहरे पर टीम की लाज बचाने का सुकून था.

लगातार दूसरी बार संकटमोचक साझेदारी 

फिलिप्स जब क्रीज पर आए तो उनके पसंदीदा पार्टनर बेवोन जैकब्स क्रीज पर थे और दोनों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी कि ऐसा लगा कि जहां पहले मैच में वो रुके थे वहीं से उन्होने अपनी पारी को आगे बढ़ाया. पहले मैच में जैकब्स और फिलिप्स के बीच 73 रनों की साझेदाीरी हुई थी जिसको दूसरे मुकाबले में दोनों ने और बड़ा कर दिया.  दोनों ने टीम को संकट से निकाला और शतकीय साझेदारी निभाई. इस साझेदारी के दौरान जैकब्स ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया. पहले मैच में भी जैकब्स 96 मीटर का छक्का मारने की वजह से सुर्खियों में आए थे और इस मैच में वो अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की वजह से महफिल लूटने में कामयाब रहे.



Source link