धमाकेदार होगा 2027, पर्दे पर दिखेगा तारा सुतारिया-आदित्य रॉय कपूर का रोमांस, अनोखी लव स्टोरी ला रहे भूषण कुमार


Last Updated:

साल 2027 में पर्दे पर एक नई जोड़ी नजर आने वाली है. भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म में तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. दोनों सिजलिंग रोमांटिक स्टोरी में दिखेंगे जिसे मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे.

Top Deals Inside

धमाकेदार होगा 2027, पर्दे पर दिखेगा तारा सुतारिया-आदित्य रॉय कपूर का रोमांसZoom

आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)

नई दिल्ली.  साल 2027 सिनेलवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. अगले साल पर्दे पर कई नई जोड़ियां दिखने वाली हैं जिनमें अब आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया का नाम भी शामिल हो गया है. तारा और आदित्य पहली बार पर्दे पर साथ दिखने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने नई लव स्टोरी का ऐलान किया है जिसमें तारा और आदित्य को बतौर लीड कास्ट कर लिया गया है. भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने जा रही ये अनटाइटल्ड फिल्म एक इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी है.

फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर तारा के नाम का ऐलान किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया की जोड़ी देखने को मिलेगी. दोनों की ये अनटाइटल्ड फिल्म एक इंटेस रोमांटिक फिल्म होगी.

अनोखी लव स्टोरी में दिखेंगे तारा-आदित्य रॉय कपूर

मेकर्स के मुताबिक ये कोई आम रोमांटिक फिल्म नहीं होगी. इसकी कहानी प्यार, जुनून, हिंसा और गहरे इमोशंस के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी. फिल्म में रोमांस को उसके बेहद रॉ और इंटेंस अंदाज में दिखाने की तैयारी है. कहानी में जहां एक तरफ आदित्य और तारा की लव स्टोरी देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ हाई-स्टेक्स कॉन्फ्लिक्ट भी इस रिश्ते को मुश्किल बनाएगा.

कई हिट दे चुकी हैं तारा सुतारिया

इस फिल्म के साथ तारा सुतारिया एक बार फिर निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी के साथ काम करने जा रही हैं. इससे पहले तीनों ने फिल्म ‘मरजावां’ में साथ काम किया था. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में तारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म अपनी इंटेंस लव स्टोरी और म्यूजिक को लेकर चर्चा में रही थी.

इसके अलावा ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के बाद ये टी-सीरीज के साथ तारा सुतारिया की तीसरी फिल्म होगी. ऐसे में एक बार फिर अभिनेत्री को रोमांस, म्यूजिक और इमोशंस से भरपूर कहानी में देखने का मौका मिलेगा. पहली बार पर्दे पर तारा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को देखना भी काफी दिलचस्प होने वाला है.



Source link