जापानी स्टूडेंट्स की तरह आपका बच्चा भी बनेगा शांत और समझदार, अपनाएं ये 10 तरीके

जापानी स्टूडेंट्स की तरह आपका बच्चा भी बनेगा शांत और समझदार, अपनाएं ये 10 तरीके


Japanese Students Habits: बच्चों को अच्छे नंबर दिलाना ही माता-पिता की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उन्हें अनुशासन, दूसरों का सम्मान और अपनी जिम्मेदारियां निभाना सिखाना भी जरूरी है. जापानी स्टूडेंट्स के व्यवहार और उनकी आदतों की चर्चा अक्सर होती है. जापान में बच्चों को छोटी उम्र से ही अपनी चीजें संभालने, दूसरों की मदद करने और नियमों का पालन करने की सीख दी जाती है. इन आदतों को अपनाकर बच्चों में जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता विकसित करने में मदद मिल सकती है.

1. दूसरों का अभिवादन करना सिखाएं

जापान में मिलने पर अभिवादन करना अच्छे व्यवहार का अहम हिस्सा है. वहां बच्चे सुबह मिलने पर ‘ओहायो गोजाइमासु’ यानी सुप्रभात जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना सीखते हैं. आप भी अपने बच्चे को बड़ों का अभिवादन करना और दोस्तों से विनम्रता से बात करना सिखाएं. बच्चे माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं, इसलिए खुद भी दूसरों से सम्मान के साथ बात करें.

2. अपनी चीजें खुद संभालने दें

जापानी स्कूलों में बच्चों को अपनी क्लास और आसपास की जगह साफ रखने में भाग लेने का मौका दिया जाता है. घर पर भी बच्चों को अपने खिलौने, किताबें और कपड़े सही जगह रखने की आदत डालें. शुरुआत में उन्हें मदद की जरूरत हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे वे अपनी जिम्मेदारी समझने लगेंगे.

3. हर चीज की अहमियत समझाएं

बच्चों को किताबों, कपड़ों और खिलौनों को संभालकर रखना सिखाएं. उन्हें बताएं कि किसी चीज को खराब करने या फेंकने के बजाय उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे बच्चों में अपनी चीजों के साथ-साथ दूसरों की चीजों का सम्मान करने की आदत भी विकसित हो सकती है.

4. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाएं

जापानी परवरिश में सामाजिक तालमेल और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता को महत्व दिया जाता है. अगर बच्चा किसी दोस्त से झगड़ा करता है, तो उससे पूछें कि उसकी बात से सामने वाले को कैसा लगा होगा. इससे वह दूसरों की भावनाओं को समझना और अपने व्यवहार पर विचार करना सीख सकता है.

5. अपनी चीजें साझा करने की आदत डालें

बच्चों को दोस्तों और भाई-बहनों के साथ चीजें साझा करना सिखाएं. उदाहरण के लिए, खेलते समय दूसरे बच्चे को भी खिलौने इस्तेमाल करने दें. हालांकि, बच्चे पर अपनी हर चीज देने का दबाव न बनाएं. उसे समझाएं कि दूसरों के साथ खुशी बांटना अच्छी आदत है.



Source link