कभी दिलवाया था जबरदस्ती संन्यास, अब मेहनत का मिला असली फल, ये दिग्गज बना मुंबई इंडियंस के हेड कोच

कभी दिलवाया था जबरदस्ती संन्यास, अब मेहनत का मिला असली फल, ये दिग्गज बना मुंबई इंडियंस के हेड कोच


होमखेलक्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने किया नए हेड कोच का ऐलान, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बनाया गया है. वह इस पद महेला जयवर्धने की जगह लेंगे. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक एक प्लेयर के तौर पर खेल चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद वह टीम के सपोर्टिंग कोच स्टाफ के तौर पर काम कर रहे थे.

Zoom

कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच

नई दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को मुंबई ने हेड नियुक्त किया गया है. पोलार्ड टीम में महेला जयवर्धने की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में इस पद को छोड़ा था. मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनने से पहले पोलार्ड टीम में बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे.

पोलार्ड का मुंबई की टीम के साथ लंबा जुड़ाव रहा है. वह पहली बार साल 2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे. 13 सीजन और पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पोलार्ड ने साल 2022 में इस लीग से रिटायरमेंट ले लिया था. हालांकि, ये कहा जाता रहा है कि बढ़ती उम्र और फिटनेस को देखते हुए पोलार्ड से जबरदस्ती संन्यास लेने के लिए कहा गया था.

हेड कोच बनने पर पोलार्ड ने जताई खुशी

मुंबई इंडियंस में हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने के बाद पोलार्ड ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. पोलार्ड ने कहा, “मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है. एमआई मेरे जीवन और करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है और इस टीम, खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, उसका मेरे लिए बहुत बड़ा मतलब है.”



Source link