अंडरवर्ल्ड की अनसुनी दुनिया में उतरीं मल्लिका शेरावत, सुनील ग्रोवर संग मचाएंगी धमाल, शुरू हुई सीरीज की शूटिंग

अंडरवर्ल्ड की अनसुनी दुनिया में उतरीं मल्लिका शेरावत, सुनील ग्रोवर संग मचाएंगी धमाल, शुरू हुई सीरीज की शूटिंग


Last Updated:

मल्लिका शेरावत और सुनील ग्रोवर जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस अनटाइटल्ड क्राइम-थ्रिलर सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो अंडरवर्ल्ड की खौफनाक और अनसुनी दुनिया का कहानी बयां करेगी. खास बात यह है कि इस सीरीज में दोनों ही सितारे अपनी पुरानी छवि से बिल्कुल परे एकदम डार्क और इंटेंस अवतार में दिखाई देंगे, जिसके निर्देशन की कमान हिमांक गौर संभाल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्राइम-थ्रिलर सीरीज का हिस्सा बने मल्लिका शेरावत-सुनील ग्रोवर. (फोटो: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के हाथ एक नई सीरीज लगी है. इसमें वह अपनी अदाकारी के बिल्कुल अलग रंग दिखाती नजर आएंगी. खास बात है कि मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे. फिलहाल इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज अंडरवर्ल्ड की उस दुनिया को दिखाएगी, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं. खबर है कि इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.

ईटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि इस शो में मल्लिका शेरावत एक ऐसे अवतार में दिखेंगी जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. वहीं, सुनील ग्रोवर भी अपनी कॉमेडी वाली छवि से हटकर एक सीरियस और डार्क रोल में नजर आएंगे. ठीक उसी तरह, जिस तरह वह हाल के दिनों में अपने गंभीर अभिनय से सबको हैरान करते आ रहे हैं.’

मल्लिका शेरावत के ओटीटी प्रोजेक्ट्स

मल्लिका शेरावत ने साल 2019 में हॉरर-कॉमेडी सीरीज ‘बू: सबकी फटेगी’ से डिजिटल डेब्यू किया था. इसके बाद वह वेब सीरीज ‘नकाब’ (2021) में नजर आईं और हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट दिखीं. दूसरी ओर, ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर लगातार लीक से हटकर किरदार चुन रहे हैं. उन्होंने ‘तांडव’ सीरीज में अपनी संजीदा अदाकारी की मिसाल पेश की थी, जबकि डार्क-कॉमेडी ‘सनफ्लावर’ में भी महफिल लूट ली. इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘ब्लैकआउट’ में भी अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं.

हिमांक गौर ने संभाली निर्देशन की कमान

बताते चलें कि मल्लिका शेरावत और सुनील ग्रोवर की इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के निर्देशन की कमान हिमांक गौर संभाल रहे हैं, जो पॉपुलर वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ और ‘ताजा खबर’ के दोनों सीजन के सफल निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा हिमांक गौर ‘लुक्खे’ और ‘आदर्श बाल विद्यालय’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का निर्देशन भी कर चुके हैं.



Source link