VIDEO: कौन हैं क्र‍िकेटर उमा काशवी, ज‍िनपर फील्डिंग के दौरान लंगूर ने क‍िया हमला, बाल-बाल बचीं

VIDEO: कौन हैं क्र‍िकेटर उमा काशवी, ज‍िनपर फील्डिंग के दौरान लंगूर ने क‍िया हमला, बाल-बाल बचीं


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं क्र‍िकेटर उमा काशवी, ज‍िनपर फील्डिंग के दौरान लंगूर ने क‍िया हमला

Last Updated:

Langoor attack Cricketer Uma Kashvi: महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के दौरान नागपुर के वीसीए स्टेडियम में एक अजीब वाकया सामने आया. कर्नाटक और विदर्भ के बीच मैच में मैदान पर अचानक एक बंदर आ गया. विदर्भ की फील्डर उमा काशवी बंदर को देखकर घबरा गईं और संतुलन बिगड़ने से गिर गईं. गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई. रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ को 6 रन से हरा दिया, लेकिन इस अनोखी घटना ने क्वार्टर फाइनल मैच को यादगार बना दिया.

Zoom

अंडर 19 क्र‍िकेटर उमा काशवी पर बंदर ने क‍िया हमला.

नई द‍िल्‍ली. महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलीट क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान एक बेहद अजीब और रोमांचक घटना देखने को मिली. नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए कर्नाटक और विदर्भ के बीच मैच में उस समय अचानक खलल पड़ गया जब मैदान पर एक लंगूर आ गया. इतना ही नहीं घात लगाए लंगूर ने मह‍िला क्र‍िकेटर पर हमला कर द‍िया. अचानक अपने पास लंगूर को देखकर उमा काशवी घबराकर ग‍िर गईं. इस घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है.

घटना 22 अक्टूबर को कर्नाटक अंडर-19 महिला और विदर्भ अंडर-19 महिला के बीच मुकाबले के दौरान हुई. मैच अपने रोमांचक मोड़ पर था. अचानक एक बंदर बाउंड्री की तरफ से मैदान के अंदर दौड़ता हुआ आ गया. विदर्भ की फील्डर उमा काशवी बाउंड्री के पास पीछे की ओर फील्डिंग कर रही थीं. अचानक अपनी तरफ तेजी से आ रहे बंदर को देखकर उमा चौंक गईं.जब उमा ने बंदर को अपने करीब आते देखा, तो उन्होंने रास्ते से हटने की कोशिश की. इसी आपाधापी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गईं. गनीमत यह रही कि बंदर ने युवा क्रिकेटर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया और वह बिना किसी को चोट पहुंचाए तेजी से आगे निकल गया. इस अजीब डरावने पल के बाद उमा काशवी तुरंत संभलीं और अपने पैरों पर खड़ी हो गईं, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू हो सका.



Source link