Last Updated:
UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा 14, 18 और 21 दिसंबर 2026 को होगी. यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए अब तक 2.19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. अगर ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में कोई परेशानी आ रही है तो ये टिप्स कारगर साबित होंगे.
UGC NET December 2026 Registration: एनटीए ने यूजीसी नेट का फॉर्म भरने की गाइडलाइंस जारी की हैं
नई दिल्ली (UGC NET December 2026 Registration). देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप हासिल करने के लिए यूजीसी नेट और Joint CSIR-UGC NET (दिसंबर 2026) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, अब तक दोनों परीक्षाओं के लिए 2.19 लाख से अधिक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. इनमें से यूजीसी नेट के लिए 1,86,301 और CSIR-UGC NET के लिए 32,660 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.
लाइव फोटो कैप्चर में दिक्कत? इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत सुलझेगी समस्या
यूजीसी नेट का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कैमरे में फोटो न आने की सबसे बड़ी वजह ब्राउजर की कुकीज या कैमरे का एक्सेस न मिलना होता है. NTA की गाइडलाइंस के मुताबिक, आप नीचे दिए गए टिप्स अपनाकर तुरंत फोटो अपलोड कर सकते हैं:
- चेहरे पर सही रोशनी रखें: फोटो खिंचवाते समय कमरे में अच्छी लाइट होनी चाहिए, जिससे चेहरा साफ दिखे.
- बैकग्राउंड का रखें ख्याल: फोटो का बैकग्राउंड साफ-सुथरा और अच्छी रोशनी वाला होना चाहिए.
- फ्रेम में केवल एक चेहरा हो: कैमरे के फ्रेम में सिर्फ अभ्यर्थी का ही चेहरा होना चाहिए. पीछे या बगल में किसी और का होना एरर दिखा सकता है.
- ब्राउजर की हिस्ट्री और कैश (Cache) क्लियर करें: अगर फिर भी फोटो न आए तो अपने ब्राउजर (Google Chrome आदि) का कैश डिलीट कर दें या उसे अपडेट करें.
- Incognito Mode का इस्तेमाल करें: अपने ब्राउजर में ‘Incognito Window’ (इन्कोगनिटो मोड) खोलें या कोई दूसरा ब्राउजर (जैसे Microsoft Edge या Firefox) ट्राई करें.
लास्ट डेट का न करें इंतजार, जानें सर्वर क्रैश से बचने के टिप्स
यूजीसी नेट फॉर्म भरने की आखिरी तारीख के आस-पास NTA का सर्वर काफी धीमा हो जाता है. 2 लाख से ज्यादा आवेदक रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. आने वाले दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ेगा. समय रहते फॉर्म जमा कर दें, जिससे बाद में में स्ट्रेस न हो. अगर आप लैपटॉप के इन-बिल्ट वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर कर रहे हैं और क्वॉलिटी खराब आ रही है तो स्मार्टफोन के ब्राउजर से NTA की वेबसाइट पर लॉगिन करें. मोबाइल का फ्रंट कैमरा ज्यादा बेहतर रिजॉल्यूशन देता है, जिससे एक ही क्लिक में फोटो एप्रूव हो जाती है.
UGC NET CSIR NET Registration: एनटीए ने यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट के आंकड़े शेयर किए हैं
किसी भी मदद के लिए NTA हेल्पडेस्क से करें संपर्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 फॉर्म 28 अक्टूबर 2026 तक भर सकते हैं. अगर एनटीए के ये टेक्निकल उपाय अपनाने के बाद भी लाइव फोटो कैप्चर नहीं हो पा रही है या फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है तो तुरंत NTA के हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट हेल्पडेस्क: ugcnet@nta.ac.in
- सीएसआईआर-नेट हेल्पडेस्क: csirnet@nta.ac.in
- एनटीए हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
- ऑफिशियल वेबसाइट: ugcnet.nta.nic.in और csirnet.nta.nic.in
NTA के ये छोटे-छोटे सुधार ध्यान में रखकर मिनटों में फॉर्म भर सकते हैं. समय रहते आवेदन जमा करें, लाइव फोटो की सभी गाइडलाइंस का पालन करें और यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं!