Tiger Shroff Case Probe: अनिल पंडित और शूटर रेहान का सीक्रेट लिंक! टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में ‘महिला ब्रिगेड’ का सुराग, अब तक 10 गिरफ्तार

Tiger Shroff Case Probe: अनिल पंडित और शूटर रेहान का सीक्रेट लिंक! टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में ‘महिला ब्रिगेड’ का सुराग, अब तक 10 गिरफ्तार


Last Updated:

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में अब अंडरवर्ल्ड के ‘लेडी सिंडिकेट’ और अंतरराज्यीय शूटर मॉड्यूल का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड में एक और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है, जिससे इस नेटवर्क में शामिल महिलाओं की संख्या तीन तक पहुंच गई है.

Zoom

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस लगातार हमलावरों से पूछताछ कर रही है.

Tiger Shroff Attack: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और महिला को हिरासत में लिया है. इसके पहले इस गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग मामले की जांच के दौरान एक महिला हिरासत में लिया है. उस महिला को एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ के लिए लाया गया है. हालांकि, इस महिला को लेकर अभी क्राइम ब्रांच ने खुलासा नहीं किया है कि इसका लिंक क्या है. वहीं, इससे पहले दिल्ली में राधा और बबीता को गिरफ्तार किया गया था.

मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया. मुंबई पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दबिश दे रही है. इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा और दिल्ली के बाद हरियाणा से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तारी के एक्सटॉर्शन सेल तीनों आरोपियों को साथ लेकर मुंबई पहुंची है. उन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा. इन आरोपियों की पहचान समीर, जतिन और अंकित खटक के रूप में हुई है.

बताया गया कि समीर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहा था. वह अनिल पंडित और शूटर रेहान के बीच लिंक का काम करता था. समीर पर फंड और हथियार मुहैया कराने के भी आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. अनिल पंडित नाम का शख्स गैंग की तरफ से पोस्ट कर रहा था. फिलहाल, गिरफ्तार तीन में से दो आरोपियों की बाकी भूमिका की जांच की जा रही है. साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 10 हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं हैं. इसके अलावा, तीसरी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है.



Source link