Ramayana vs Adipurush: रणबीर की ‘रामायण’ पर लक्ष्‍मी जी की कृपा, प्रभाष की ‘आदिपुरुष’ पर नहीं था रामजी का आशीर्वाद?

Ramayana vs Adipurush: रणबीर की ‘रामायण’ पर लक्ष्‍मी जी की कृपा, प्रभाष की ‘आदिपुरुष’ पर नहीं था रामजी का आशीर्वाद?


Last Updated:

Ramayana vs Adipurush Advance Booking: भगवान राम की कहानी पर बनी दो बड़ी फिल्मों की किस्मत में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है. रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही टिकट खिड़की पर बढ़त बना ली है. वहीं, प्रभास की ‘आदिपुरुष’ ने शानदार शुरुआत के बावजूद दर्शकों को निराश किया था. अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प तुलना की वजह बन गए हैं.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर किस्मत चमकने के लिए सिर्फ बड़े सितारे और भारी-भरकम बजट ही काफी नहीं होते, दर्शकों का प्यार भी जरूरी होता है. इन दिनों रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने टिकट बिक्री में प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को पीछे छोड़ दिया है. एक तरफ ‘रामायण’ पर मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती दिख रही है. दूसरी तरफ’राम’ बने प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को रिलीज के बाद दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों की तुलना ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर आस्था, उम्मीद और दर्शकों की पसंद की चर्चा छेड़ दी है. फाइल फोटो. 

बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘रामायण’ रिलीज होने में वक्त है, लेकिन रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने टिकट खिड़की पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट नजर आ रही है. इसका असर एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में भी दिख रहा है. खास बात यह है कि फिल्म ने पहले 24 घंटे की टिकट बिक्री में प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. फाइल फोटो. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से केवल 5 दिन पहले खोली गई थी. शुरुआती 24 घंटों में ‘आदिपुरुष ‘के हिंदी वर्जन ने करीब 36 हजार टिकट बेचकर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, ‘रामायण’ के लिए सिर्फ हिंदी वर्जन की टिकट खिड़की खोली गई और फिल्म ने पहले ही दिन 65,000 से ज्यादा टिकट बेच डाले. इस बिक्री से फिल्म ने 3.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया, जो आदिपुरुष की तुलना में लगभग 123% ज्यादा है. हालांकि, ‘आदिपुरुष’ ने तेलुगु बुकिंग खुलने के बाद अंत में 26 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की थी, लेकिन ‘रामायण’ की शुरुआत उससे कहीं ज्यादा धमाकेदार साबित हुई है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग को लंबा वक्त दिया गया है. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में मेकर्स को दर्शकों के बीच चर्चा बढ़ाने और टिकट बिक्री को रफ्तार देने का मौका मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री 8.16 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े तक पहुंच गई थी. इसमें ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद करीब 6.15 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई. फाइल फोटो. 

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ 2023 में बड़े पैमाने पर रिलीज हुई थी. फिल्म को शुरुआत में अच्छी एडवांस बुकिंग मिली थी और तेलुगु वर्जन की बिक्री शुरू होने के बाद इसके प्री-सेल आंकड़ों में और इजाफा हुआ था. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को निगेटिव रिव्यूज का सामना करना पड़ा. ऐसे में ‘रामायण’ के शुरुआती आंकड़ों की तुलना तो हो रही है, लेकिन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का फैसला रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई से ही होगा. फाइल फोटो. 

नितेश तिवारी की इस दो हिस्सों में बनने वाली फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आने की योजना है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. फाइल फोटो. 

धर्मा प्रोडक्शंस इसे हिंदी बेल्ट में और सोनी पिक्चर्स ओवरसीज मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करेगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े फिल्म ‘रामायण’ के पक्ष में नजर आ रहे हैं. अब इंतजार 5 नवंबर का है. देखना ये होगा कि जितना बज इस फिल्म को लेकर बना है, क्या वो कमाई के मामले में वाकई सफल हो पाया. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link