Numerology Birth Date Destiny: इन तारीखों में जन्मे लोगों में छिपी होती है धन कमाने की कला, 35 की उम्र के बाद बनते हैं अमीर

Numerology Birth Date Destiny: इन तारीखों में जन्मे लोगों में छिपी होती है धन कमाने की कला, 35 की उम्र के बाद बनते हैं अमीर


Money Making Talent Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 17 तारीख को जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी, धैर्यवान और अपनी योजनाओं को लेकर गंभीर माने जाते हैं. ये अक्सर अपने लक्ष्य के बारे में तब तक ज्यादा चर्चा नहीं करते, जब तक उस पर अच्छी-खासी प्रगति ना कर लें. कई बार अचानक पता चलता है कि उन्होंने नया कारोबार शुरू कर दिया है या संपत्ति खरीद ली है. अंक ज्योतिष में इस स्वभाव को उनकी जन्मतिथि से जोड़कर देखा जाता है. अंक ज्योतिष अंकों और जन्मतिथि के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, भविष्य और जीवन की संभावनाओं का आकलन करने वाली एक प्राचीन विद्या है. इस ज्योतिष विद्या के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं कि किन खास तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में होती है धन कमाने की छिपी हुई प्रतिभा…

17 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 कैसे है अलग?
अंक ज्योतिष में किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि 17 का योग 1+7=8 और 26 का योग 2+6=8 होता है. अंक ज्योतिष में 8 अंक का संबंध न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि से है.

वहीं, 17 तारीख में शामिल अंक 1 को सूर्य और अंक 7 को केतु से संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जबकि केतु अंतर्ज्ञान और एकांत पसंद करने की प्रवृत्ति से जुड़ा है. शनि के प्रभाव के साथ इनका मेल ऐसे व्यक्ति का संकेत माना जाता है, जो सफलता तो चाहता है, लेकिन उसे दिखावे या प्रशंसा की जरूरत नहीं होती.

फेमस अंक ज्योतिषी कीरो ने अपनी अंक ज्योतिष पद्धति में 17 को सकारात्मक अर्थों से जोड़ा था. उनके अनुसार, यह अंक मानसिक शांति और ऐसी प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जो व्यक्ति के बाद भी बनी रह सकती है.

मूलांक 8 वाले लक्ष्यों को लेकर रहते हैं गंभीर
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्म लेने वाले लोग कम उम्र से ही अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर हो जाते हैं. वे अपनी जरूरतों और इच्छाओं के लिए बचत करने से लेकर भविष्य की योजनाएं बनाने तक, हर काम सोच-समझकर करना पसंद करते हैं. ऐसा करने के बारे में सोचना और करना इनके अंदर जन्मजात ही होता है.

हालांकि, इनकी सफलता हमेशा जल्दी नहीं मिलती. माना जाता है कि इन्हें कई बार असफलताओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन धैर्य रखने, गलतियों से सीखने और दोबारा प्रयास करने की प्रवृत्ति इन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकती है.

इसी कारण अंक ज्योतिष में इन तिथियों में जन्मे लोगों के लिए प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, कानून और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र अनुकूल बताए गए हैं. कुछ मान्यताओं के अनुसार, अनुभव और निरंतर प्रयासों के साथ 35 वर्ष की उम्र के बाद इन्हें करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं.

पैसों के मामले में कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग?
माना जाता है कि मूलांक 8 वाले लोग खर्च करने से पहले काफी विचार करते हैं. किसी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी कीमत के साथ-साथ क्वालिटी और लंबे समय तक उपयोगिता पर भी ध्यान देते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट, संपत्ति और लंबी अवधि के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों में रुचि रखने की बात भी कही जाती है. इन लोगों के बारे में यह भी माना जाता है कि आर्थिक सुरक्षा मिलने के बाद ये अच्छा घर या कार जैसी चीजों पर खर्च करना पसंद कर सकते हैं. परिवार में भी इन्हें जिम्मेदार माना जाता है और बड़े आर्थिक फैसलों में इनकी सलाह ली जा सकती है.



Source link