Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
रीवा में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत, आशीर्वाद पाने को उमड़ी भीड़
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रीवा आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उनके आगमन की खबर मिलते ही भक्तों में उत्साह छा गया. रीवा पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उनके दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और लोगों में बागेश्वर बाबा की एक झलक पाने की उत्सुकता दिखाई दी. रीवा आगमन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी निवास पहुंचे. यहां उप-मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया. बताया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रीवा से होकर मैहर जा रहे थे. इसी दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने उनसे अपने निवास पर पधारने का आग्रह किया. महाराज ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया और उप-मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचकर रीवा वासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया. उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उनके निजी निवास पर आगमन रीवा के लिए सौभाग्य का विषय है. यह सभी के लिए प्रसन्नता का अवसर है.
छतरपुर जिले में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, शराब के नशे में धुत था चालक
छतरपुर जिले मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट जाने से हड़कंप मच गया. इस सड़क हादसे में पिकअप में सवार करीब 37 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, सभी घायल मजदूर कटनी जिले के इमलाश के रहने वाले हैं, जो मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ छतरपुर आए थे. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.