दिल्ली मेट्रो का अनोखा स्टेशन, जहां आम लोगों का उतरना है मना! पहले ही हो जाता है अनाउंसमेंट

दिल्ली मेट्रो का अनोखा स्टेशन, जहां आम लोगों का उतरना है मना! पहले ही हो जाता है अनाउंसमेंट


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली मेट्रो का अनोखा स्टेशन, जहां आम लोगों का उतरना है मना! जानें क्यों

Last Updated:

Delhi Shankar Vihar Metro Station : दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर स्थित शंकर विहार स्टेशन पर आम नागरिकों का उतरना सख्त मना है. यह स्टेशन भारतीय सेना के छावनी क्षेत्र में आता है और यहां उतरने के लिए वैध अनुमति की आवश्यकता होती है. यहां उतरने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है. आइये जानते हैं इस स्टेशन के बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में चलने वाली मेट्रो का एक ऐसा अनोखा स्टेशन है. जहां पर आम नागरिकों का उतरना सख्त मना है. कहीं कोई नागरिक गलती से उस मेट्रो स्टेशन पर उतर ना जाए. इसके लिए दिल्ली मेट्रो में उस एक मेट्रो स्टेशन के आने से पहले ही अनाउंसमेंट हो जाता है कि उस मेट्रो स्टेशन पर आम नागरिक उतरने से बचें और वही नागरिक उतरें, जिनके पास वैध अनुमति हो. वरना ना उतरें. क्योंकि बेवजह उस मेट्रो स्टेशन पर उतरने से आपके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है. आपकी पूरी जांच हो सकती है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो में ऐसा कौन सा मेट्रो स्टेशन है. जहां पर आम नागरिक नहीं उतर सकते हैं. दरअसल यह हकीकत है. चलिए आपको बताते हैं विस्तार से सब कुछ.

वसंत विहार के बाद आता है यह मेट्रो स्टेशन

दरअसल, आपको बता दें कि मैजेंटा लाइन पर जब आप जाएंगे तो वसंत विहार के बाद जो मेट्रो स्टेशन आता है. उसका नाम शंकर विहार है. शंकर विहार पर आम नागरिक का उतरना सख्त मना है. कहीं कोई नागरिक शंकर विहार मेट्रो स्टेशन पर उतर न जाए. इसके लिए वसंत विहार मेट्रो स्टेशन आते ही मेट्रो के अंदर डीएमआरसी की ओर से यह अनाउंसमेंट होता है कि अगला स्टेशन शंकर विहार है और आम नागरिक उस पर न उतरें. वही नागरिक उतरें, जिनके पास अनुमति हो. बिना अनुमति के उतरना आपके लिए भारी पड़ सकता है.

शंकर विहार मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रुकती जरूर है, लेकिन उतरते सिर्फ वही नागरिक हैं, जिनके पास अनुमति होती है. हालांकि इस मेट्रो स्टेशन पर आप मेट्रो बदल सकते हैं. यानी अगर आपको शंकर विहार से बोटैनिकल गार्डन की ओर जाने वाली मेट्रो पकड़नी है तो आप उतर कर बोटैनिकल गार्डन वाली मेट्रो पकड़ सकते हैं, लेकिन मेट्रो स्टेशन के बाहर कदम नहीं रख सकते. मेट्रो स्टेशन के बाहर कदम रखने के लिए आपको अनुमति जरूरी होगी. अगर बिना अनुमति के किसी ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कदम रख दिया तो उसके ऊपर एक्शन हो जाता है. यह इकलौता ऐसा मेट्रो स्टेशन है. जहां पर ज्यादातर स्टाफ इंडियन आर्मी का है.

इस वजह से उतरना है मना

चलिए अब आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं. दरअसल, शंकर विहार मेट्रो स्टेशन छावनी के अंतर्गत आता है. छावनी एरिया बहुत संवेदनशील होता है. यहां पर इंडियन आर्मी के ही लोग रहते हैं और यह इलाका इंडियन आर्मी का है. इसकी लोकेशन सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास होने के कारण सुरक्षा से जुड़े नियम लागू होते हैं. शंकर विहार स्टेशन मैजेंटा लाइन पर दिल्ली कैंट के सैन्य क्षेत्र में स्थित है. इसकी जमीन रक्षा मंत्रालय ने उपलब्ध कराई थी.

इसीलिए यहां पर अगर आप इंडियन आर्मी से जुड़े हुए हैं या किसी व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो आप शंकर विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर निकल सकते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही आपको वहां मौजूद इंडियन आर्मी के जवानों को अपनी अनुमति दिखानी होगी. तभी आप मेट्रो स्टेशन के बाहर निकल कर उस घर तक जा सकते हैं.



Source link