Jaipur Power Cut: जयपुर के 60 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, यहां देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

Jaipur Power Cut: जयपुर के 60 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, यहां देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट


जयपुर. राजधानी जयपुर में 23 अक्टूबर को बिजली रखरखाव कार्य के चलते 60 से अधिक इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. सुबह 10 बजे से अलग-अलग समय पर बिजली बंद की जाएगी. कुछ क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक, जबकि जयसिंहपुरा खोर और आसपास के इलाकों में दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना है. ऐसे में संबंधित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.

बिजली विभाग की ओर से जीएसएस और उससे जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है. बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज, पानी की मोटर और बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में संबंधित इलाकों के निवासी निर्धारित समय के अनुसार जरूरी काम पहले ही निपटा लें. बिजली सप्लाई बहाल होने का समय रखरखाव कार्य की स्थिति के अनुसार प्रभावित हो सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने और अन्य घरेलू कामों की तैयारी पहले ही कर लें.

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद

33/11 केवी जीएसएस हीरापुरा से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसमें करणी विहार, वर्धमान नगर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, सुंदर नगर, जगदंबा नगर, रजनी विहार, गोविंद नगर, हनुमान वाटिका, गणेश नगर, एकता नगर, सुमन बिहार, जानकी विहार, विकास नगर, कुम्हार की होटल, पार्वती विहार, कनक विहार, कमला नेहरू नगर, केसीसी नगर, चौधरी नगर, नेहरू नगर, उमा कॉलोनी, जैन विहार, महिमा वेलेंटाइन, केशवपुरा गांव, आजाद नगर, गजसिंहपुरा, पवन विहार, परवाना विहार, ग्रीन एवेन्यू नगर, संगम विहार, हनुमान नगर, राधा विहार, पश्चिम विहार और चौरेड़िया सिटी शामिल हैं.

इसके अलावा विधानसभा नगर, वैशाली प्राइम, आम्रपाली नगर, सागर कॉलोनी के आसपास का क्षेत्र, जेपी सर्किल, मुकंदपुरा रोड स्थित सरकारी स्कूल के आसपास, वृंदावन विहार, खारड़ा कॉलोनी, आरआईटी कॉलेज, लाडा की ढाणी, गोविंद विहार, कृष्णा विहार, न्यू खारड़ा कॉलोनी, सिरसी रोड, शिवनाथ विहार, खुशी विहार और रामरतन कॉलोनी सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी.

दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में कटौती

जयसिंहपुरा खोर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना है. इस दौरान जयसिंहपुरा खोर, जेडीए, ए ब्लॉक, जेडीए बी ब्लॉक, कुंड रोड, नंद वाटिका, नायला रोड, बड़ी का बास, नंबर 2 बस स्टैंड, पंचवटी, रोहित नगर, केशव नगर और द्वारका पुरी सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी.



Source link