Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi 2nd T20I IND vs NZ: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरा टी-20 मैच नहीं खेल सकेंगे. ऐसे में पिछले चार मैच से अपनी बारी का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. मगर सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि अगर वैभव खेलते हैं तो क्या ओपनिंग करने आएंगे या फिर ईशान की जगह तीसरे नंबर पर मौका मिलेगा?
क्राइस्टचर्च: अबजब ये तय हो गया है कि ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते दूसरे टी-20 से बाहर हो चुके हैं तो सारी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर आ टिकीं हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होने वाले मैच में 15 साल के इस लड़के को मौका मिलता है तो वह किस पोजिशन पर खेलेंगे. चलिए दूसरे टी-20 की संभावित प्लेइंग इलेवन और वैभव की पोजिशन पर बात करते हैं.
भारत ने अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज हासिल करते हुए पहला मैच चार विकेट से जीता था. मैच के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया था कि ग्रोइन की इंजरी के चलते ही ईशान पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए और उनकी जगह तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को प्रमोट किया गया था. हालांकि ये दाव पूरी तरह उल्टा साबित हुआ था क्योंकि दोनों ही बल्लेबाज अपनी नई बैटिंग पोजिशन पर रन नहीं बना पाए.
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा टी-20 मैच नहीं खेल सकेंगे, उन्हें पहले टी-20 के दौरान यह खिंचाव आया था. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि उन्हें फिट होने में कितना समय लगेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर ईशान की जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाता है तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह किस पोजिशन पर खेलेंगे. हेड कोच गौतम गंभीर कई बार कह चुके हैं कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं होगा क्योंकि दोनों ने मिलकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया है.
कायदा तो यही कहता है कि वैभव स्वभाविक रूप से ईशान किशन की नंबर तीन की पोजिशन पर खेले. अगर ऐसा हुआ तो ये पहला मौका होगा, जब सूर्यवंशी भारत के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे. अबतक उन्होंने भारत के लिए जिन आठ मैच में हिस्सा लिया है उसमें उन्होंने पारी की शुरुआत ही की है.
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए आखिरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में खेले थे, लेकिन पिछले चार मैच से वह बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. टीम में मौजूद एकमात्र अन्य बल्लेबाज शिवम दुबे हैं, जो एक सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, इसलिए उन्हें किशन का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं माना जा सकता.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव