Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 24 October 2026: धनु राशि वालों के लिए धन लाभ और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. बुध वक्री और सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक मामलों में सकारात्मक संभावनाएं बन सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और निवेश के लिए दिन बढ़िया है. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि वालों के लिए 24 अक्टूबर 2026 का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज बुध के तुला राशि में वक्री होने का प्रभाव रहेगा. इसके साथ ही आज ग्रहों के राजा सूर्य देव का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राहु के नक्षत्र स्वाति में सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक संभावनाएं बन सकती हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि वालों को पुराने कामों को फिर से व्यवस्थित करने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.
नौकरी वाले स्थान पर रखें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज नौकरी करने वाले जातक अपने काम के प्रति विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कारोबार के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में मुनाफे की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या करियर से जुड़ी किसी अच्छी खबर की उम्मीद रह सकती है. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए भी बढ़िया रहने वाला है. हालांकि निवेश से पहले आपको सभी कागजात की अच्छी तरीके से जांच कर लेनी चाहिए.
परिवार में सामान्य रहने वाला है माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रह सकता है. रिश्तों में चल रही छोटी-मोटी परेशानियों को आज आप दूर कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज आपको प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन गणेश को दूर्वा अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं, इस से आपको लाभ मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला रहेगा.