Bihar MLC Chunav: ‘फर्जी वोटिंग हो रही’, प्रशांत किशोर की कैंडिडेट दिव्या ज्योति का आरोप, ASP ने क्या बताया?

Bihar MLC Chunav: ‘फर्जी वोटिंग हो रही’, प्रशांत किशोर की कैंडिडेट दिव्या ज्योति का आरोप, ASP ने क्या बताया?


Last Updated:

Bihar MLC Chunav: बिहार में एमएलसी चुनाव की वोटिंग जारी है. दानापुर के फुलवारी शरीफ में प्रशांत किशोर की कैंडिडेट दिव्या ज्योति ने बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने मतदाताओं के पहचान पत्र बिना जांच किए वोटिंग कराने का आरोप लगाया. हालांकि एएसपी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया.

Zoom

जनसुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने आरोप लगाए.

पटनाः बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर आज मतदान है. दानापुर के फुलवारी शरीफ से वोटिंग के बीच बड़ी खबर सामने आई. शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 12 पर बिना पहचान पत्र की जांच किए मतदान कराने का आरोप लगा. जनसुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने भी फर्जी मतदान की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि- फर्जी तरीके से वोटिंग हो रही है… हालांकि फुलवारी शरीफ के एएसपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.

फुलवारी शरीफ प्रखंड में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर लगभग 2,800 से अधिक मतदाता अपने पसंदीदा एमएलसी प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं. मतदान के दौरान मतदाताओं ने कहा कि वे इस बार ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहते हैं, जो युवाओं के रोजगार के लिए काम करे और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए आवाज उठाए.

वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप
फुलवारी शरीफ प्रखंड के शिक्षक निर्वाचन बूथ संख्या 12 पर कुछ शिक्षक मतदाताओं ने गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि मतदान के दौरान पहचान पत्र की जांच नहीं की गई, जिससे मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका पैदा हो सकती है. मतदाताओं ने इस मामले की जांच की मांग की है. वहीं, जनसुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने भी बूथ संख्या 12 पर पहुंचकर कथित फर्जी मतदान का आरोप लगाया. मतदान प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए.

एएसपी ने खारिज किए आरोप
फुलवारी शरीफ के एएसपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि तमाम फोर्स यहां मौजूद है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं. शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सभी मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच की जा रही है, उसके बाद मतदान के लिए भेजा जा रहा है.



Source link