53000 का मोबाइल खरीदने गए थे, मिल गई 300000 की हार्ले-डेविडसन
Last Updated:
Farmer Wins Harley Davidson: पश्चिम बंगाल के किसान हीरालाल घोषाल बेटे के लिए 53 हजार का सैमसंग फोन खरीदने गए थे. लकी ड्रॉ में उनका नाम निकला और उन्हें करीब 3 लाख की हार्ले-डेविडसन बाइक मिल गई.
53 हजार का मोबाइल लेने गए, 3 लाख की बाइक जीत ली: पश्चिम बंगाल के एक किसान की किस्मत ऐसी चमकी कि बेटे के लिए फोन खरीदने निकले पिता को महंगी हार्ले-डेविडसन बाइक मिल गई.
बेटे के लिए खरीदना था नया स्मार्टफोन: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा के देउली गांव में रहने वाले किसान हीरालाल घोषाल अपने बेटे की दुर्गा पूजा की इच्छा पूरी करना चाहते थे. इसी वजह से वह बेटे के साथ मोबाइल खरीदने निकले.
53 हजार रुपये का खरीदा सैमसंग फोन: हीरालाल अपने बेटे को लेकर बेलदा की ‘साहा मोबाइल’ दुकान पहुंचे. यहां उन्होंने बेटे की पसंद का 53,000 रुपये कीमत वाला सैमसंग गैलक्सी स्मार्टफोन खरीदा. उन्हें उम्मीद थी कि त्योहार के मौके पर कोई अच्छा ऑफर मिल जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोबाइल खरीदने पर चमकी किस्मत: हीरालाल को अंदाजा भी नहीं था कि फोन खरीदने के साथ उनकी किस्मत बदलने वाली है. खरीदारी के बाद लकी ड्रॉ में उनका नाम निकल आया और उन्हें करीब 3 लाख रुपये की प्रीमियम हार्ले-डेविडसनमोटरसाइकिल मिल गई.
किसान परिवार की खुशी का नहीं रहा ठिकाना: खेती-बाड़ी से घर चलाने वाले हीरालाल और उनके परिवार के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था. बेटे के लिए फोन खरीदने निकले पिता की इस अनोखी जीत की खबर गांव में फैल गई। पड़ोसी और परिचित उन्हें बधाई देने पहुंचने लगे.
दुर्गा पूजा पर मिला जिंदगी का यादगार तोहफा: खबरों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मोटरसाइकिल औपचारिक रूप से हीरालाल को सौंप दी जाएगी. बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए की गई खरीदारी उनके परिवार के लिए दुर्गा पूजा की सबसे यादगार खुशियों में शामिल हो गई. (रिपोर्ट: रंजन चंदा)