Last Updated:
Nahan Violence: हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्वागत गेट लगाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प और पथराव हुआ है. इस दौरान एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और तहसीलदार की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. स्थिति को नियंत्रित के लिए एक्सट्रा फोर्स मंगवाई गई है.
नाहन में बेकाबू भीड़ की तरफ से पत्थरबाजी में एसएचओ समेत कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं.
नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में जबरदस्त बवाल हुआ है. यहां पर दो गुटों के बीच सड़क पर हिंसक झड़प देखने को मिली है. पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. उधर, बेकाबू भीड़ की तरफ से पत्थरबाजी में एसएचओ समेत कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से हुए भीषण पथराव में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के थाना प्रभारी के सिर पर गंभीर चोट आई है.
बताया जा रहा है कि नाहन में शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस दौरान ईंटों, लाठियों-डंडों और कांच की बोतलों से भी हमले किए गए. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत वाल्मीकि चौक पर टूट चुके स्वागत द्वार की मरम्मत को लेकर हुई.
हालात बिगड़ने लगे तो पुलिस और प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.
स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम नाहन, डीएसपी मुख्यालय और एएसपी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. हिंसक झड़प के दौरान तहसीलदार नाहन के वाहन पर भी पथराव किया गया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा, क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में आग लगाई गई है. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भी मंगवाई है.
Massive Protest in Nahan after to Colonies residents Confronts Over Welcome Gate Renovation Issue.
#himachalpradesh https://t.co/yGFlAn08ZE