शिमला के संजौली चौक पर हंगामाः ‘अपना नाम और पोस्ट बताओ’, पुलिस जवान और युवक भिड़े, पिस्तौल तानने का आरोप, केस दर्ज

शिमला के संजौली चौक पर हंगामाः ‘अपना नाम और पोस्ट बताओ’, पुलिस जवान और युवक भिड़े, पिस्तौल तानने का आरोप, केस दर्ज


Last Updated:

Shimla News: शिमला के संजौली में 22 अक्तूबर को फ्लैशर लाइट लगे वाहन को रोकने पर युवकों और पुलिस कर्मी में झड़प हुई. पुलिस ने राहुल शर्मा और अर्णव के खिलाफ केस दर्ज किया है. युवकों ने पिस्तौल तानने का आरोप लगाए हैं. घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के संजौली में 22 अक्तूबर की रात को दो युवक और पुलिस कर्मी के बीच झड़प हो गई. इ

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के संजौली में 22 अक्तूबर की रात को दो युवक और पुलिस कर्मी के बीच झड़प हो गई. इस दौरान युवक ने पुलिस जवान से बहसबाजी और धक्का मुक्की की. अब शिमला पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. अहम बात है कि घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बहसबाही और धक्का मुक्का साफ नजर आ रही है.

उधर, दोनों युवकों का आरोप कि पुलिस कर्मी ने उन पर पिस्तौर तानी थी. हालांकि, एसपी ने आरोपों का खंडन किया है.

शिमला के एसपी गौरव सिंह ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि  सोशल मीडिया पर संजौली में दो पक्षों के बीच हुई बहस का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है. उक्त घटना 22 अक्तूबर को संजौली चौक पर उस समय हुई, जब यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने एक वाहन को उसके डैशबोर्ड पर अनधिकृत फ्लैशर लाइट का उपयोग किए जाने के कारण रोका. वाहन को रोके जाने पर उसमें सवार एक व्यक्ति वाहन से बाहर आया तथा पुलिस कर्मचारी से उसका नाम और पद पूछने लगा. इसके पश्चात दोनों व्यक्तियों ने पुलिस कर्मचारी के साथ बहस की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसे धमकाते हुए सरकारी ड्यूटी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न की.

एसपी ने बताया कि घटनाक्रम के दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ. मौके पर कुछ अन्य व्यक्ति भी पुलिस कर्मचारी के समर्थन में एकत्रित हो गए. इस संबंध में ट्रैफिक शाखा में तैनात पुलिस कर्मचारी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस थाना संजौली में अभियोग संख्या 74/2026, दिनांक 22.10.2026, धारा 221 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

  1. आरोपी राहुल शर्मा पुत्र देश राज शर्मा, निवासी ढली, तहसील एवं जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश.
  2. आरोपी अर्णव पुत्र मदन शर्मा, निवासी लोअर कलस्टन, शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 23 वर्ष.

एसपी ने किया आरोपों का खंडन

एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस थाना संजौली की ओर से की जा रही है. दोनों युवकों ने आरोप लगाया कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान उन पर पिस्तौल तानी गई थी. यह आरोप निराधार है तथा केस दर्ज होने के बाद अपने बचाव में यह आरोप लगाया गया है,. उपलब्ध तथ्यों से इस आरोप की पुष्टि नहीं होती है.



Source link