Last Updated:
यमन के तट के पास यॉट से जुड़ी घटना के बाद 14 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और यमन के होदेइदाह के आसपास मौजूद हैं. इससे पहले हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया था कि जुकर द्वीप के पास सऊदी बलों ने भारतीय नागरिकों वाली नौका को निशाना बनाया. विदेश मंत्रालय घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रहा है.
यॉट पर हुए हमले में सभी 14 भारतीय सुरक्षित. (सांकेतिक फोटो/Reuters)
Yemen News: यमन के तट के पास एक यॉट से जुड़ी घटना के बाद 14 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. अब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने जानकारी दी है कि सभी 14 भारतीय सुरक्षित हैं और यमन के होदेइदाह के आसपास मौजूद हैं. मंत्रालय घटना से जुड़ी और जानकारी जुटा रहा है. साथ ही, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब यमन के आसपास लाल सागर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यमन के तट के पास जुकर द्वीप के नजदीक सऊदी बलों ने भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका को निशाना बनाया था. हालांकि, घटना के पूरे हालात को लेकर अभी और जानकारी जुटाई जा रही है.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यमन के होदेइदाह के आसपास सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. मंत्रालय के मुताबिक, घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे. इससे पहले यमन स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर चिंता जताई थी. दूतावास ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा था कि उसे यमन के तट के पास एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की खबरें मिली हैं. दूतावास ने कहा था कि वह मामले की जानकारी जुटा रहा है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम के लिए हरसंभव मदद मुहैया कराएगा.
Reports suggest that all 14 Indian nationals are safe and located around Hodeidah in Yemen. We will continue to work for ensuring their well being.@MEAIndia