म्यांमार ट्रेनिंग कैंप विवाद: अमेरिका से भारत लौटते ही मैथ्यू वैनडाइक ने लगाई NIA कोर्ट में हाजिरी


होमताजा खबरदेश

म्यांमार कैंप विवाद: US से भारत लौटते ही वैनडाइक ने लगाई NIA कोर्ट में हाजिरी

Last Updated:

Myanmar Training Case: दिल्ली कोर्ट के सामने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक ने अपनी हाजिरी लगाई. म्यांमार ट्रेनिंग कैंप विवाद में डिफॉल्ट जमानत पर छूटे वैनडाइक को सितंबर में एक माह के लिए अमेरिका स्थित अपने परिवार से मिलने की अनुमति मिली थी.

Top Deals Inside

म्यांमार कैंप विवाद: US से भारत लौटते ही वैनडाइक ने लगाई NIA कोर्ट में हाजिरीZoom

कोर्ट की तरफ से वैनडाइक को अमेरिका जाकर परिवार से मिलने की इजाजत दी गई थी.

Matthew Aaron VanDyke: म्यांमार उग्रवादी ट्रेनिंग कैंप मामले में डिफॉल्ट जमानत पर चल रहे अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक वतन वापसी के बाद 23 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश हुए. विशेष एनआईए अदालत ने सितंबर में उन्हें एक महीने के लिए अमेरिका जाकर परिवार से मिलने की सशर्त इजाजत दी थी. विदेश यात्रा की अनुमति देते वक्त कोर्ट ने साफ निर्देश दिया था कि भारत लौटते ही 72 घंटे के भीतर उन्हें अपने आने की जानकारी दर्ज करानी होगी, जिसका पालन करते हुए शुक्रवार को वह अदालत के सामने हाजिर हुए.

वैनडाइक ने अदालत के निर्देशों का पालन किया है और अमेरिका से लौटने के बाद NIA अदालत के सामने पेश हुए हैं. अदालत ने 18 सितंबर 2026 को उन्हें ‘डिफ़ॉल्ट ज़मानत’ (Default Bail) दी थी, क्योंकि अदालत ने पाया कि 8 सितंबर को NIA द्वारा दायर की गई चार्जशीट अधूरी थी. यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब 13 मार्च 2026 को गिरफ़्तार किए जाने के बाद वैनडाइक 180 दिनों से ज़्यादा समय तक हिरासत में रह चुके थे.

NIA ने शुरुआत में वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उन्होंने म्यांमार स्थित जातीय सशस्त्र समूहों को ड्रोन युद्ध और उससे जुड़े अभियानों के लिए प्रशिक्षण दिया था. डिफ़ॉल्ट जमानत देते समय, विशेष NIA कोर्ट ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025’ की धारा 21 और 23 लागू कीं, जबकि ‘अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट’ (UAPA) की उन धाराओं को हटा दिया, जिनके तहत आरोपियों को शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था.

जमानत पर रिहा होने के बाद, वैनडाइक ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ के तहत कथित इमिग्रेशन उल्लंघनों को सुलझाने के लिए ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ (FRRO) को 5.5 लाख रुपये का जुर्माना (कंपाउंडिंग चार्ज) दिया. उनकी कानूनी टीम ने इस मामले से उन्हें पूरी तरह बरी कराने की कोशिश करने के संकेत भी दिए थे.

वैनडाइक पर क्या आरोप हैं?
NIA ने 13 मार्च, 2026 को वैनडाइक के साथ-साथ यूक्रेन के नागरिकों – मैक्सिम होंचारुक, पेट्रो हुबरा, इवान सुकमनोव्स्की, मारियन स्टेफनकिव, तारास स्लीवियाक और विक्टर कामिन्स्की को गिरफ्तार किया था. आरोपों के अनुसार, ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, बिना जरूरी परमिट के मिजोरम गए और फिर म्यांमार में दाखिल हुए, जहां उन्होंने कथित तौर पर जातीय सशस्त्र समूहों को प्रशिक्षण दिया.



Source link