दो धुरंधर जोड़ी तय करेगी सीरीज, पहले मैच में संजू -एलन दिखा चुके जलवा
Last Updated:
t20 best opening pair: अभिषेक और संजू की जोड़ी ने ना सिर्फ रन बरसाया साथ ही विरोधी खेमे को डराया भी. पहले 6 ओवर में ही दोनों ओपनर्स ने ये तय कर दिया कि 225 भी कम पड़ेंगे और बिल्कुल वैसा ही हुआ. बाकी बचे चार मैच जिसमें से एक तो उसी पिच पर दोबारा खेला जाएगा किवी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा और यहीं बात फिन एलन और टिम साइफर्ट के लिए भी कहा जा सकता है जो खतरनाक जोड़ियों में दूसरे नंबर पर आती है.
भारत न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज दोनों टीमों के ओपनर्स तय करेंगे रिजल्ट
नई दिल्ली. हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने का जिगरा, 200 प्लास के स्ट्राइक रेट से पावर प्ले में बल्लेबाजी, और विरोधी खेमें में जो आतंक पैदा कर दे ऐसे टी-20 ओपनर्स की डिमांड बहुत तेजी के साथ बढ़ी. 2007 वर्ल्ड कप से 2026 वर्ल्ड कप तक में ये ऐसा क्रांतिकारी बदलाव है जिसको हर टीम अपनाना चाह रही है. टीम इंडिया ने 2024 वर्ल्ड जीतने के बाद से ही इस खतरनाक रास्ते पर चलने वाले ओपनर तलाश लिए वहीं न्यूजीलैंड ने भी इसी राह पर चलते हुए दो ऐसे बल्लेबाज ढूढ लिए जो गेंदबाज की परवाह करते हैं और ना गेंद की. इसी लिए भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में एक बात तो कॉमन नजर आ रही है जिसके ओपनर पहले 6 ओवर में आउट नहीं हुए वो टीम को जीत की राह आसानी से दिखा देंगे.
हेग्ले ओवल में पहले मैच में जो कुछ दिखा वो तो बस ट्रेलर था अगले चार मैचों में पूरी पिक्चर दिख जाएगी. अभिषेक और संजू की जोड़ी ने ना सिर्फ रन बरसाया साथ ही विरोधी खेमे को डराया भी. पहले 6 ओवर में ही दोनों ओपनर्स ने ये तय कर दिया कि 225 भी कम पड़ेंगे और बिल्कुल वैसा ही हुआ. बाकी बचे चार मैच जिसमें से एक तो उसी पिच पर दोबारा खेला जाएगा किवी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा और यहीं बात फिन एलन और टिम साइफर्ट के लिए भी कहा जा सकता है जो खतरनाक जोड़ियों में दूसरे नंबर पर आती है.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन
अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह भारत की बेहद खूंखार ओपनिंग जोड़ी के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अपनी पहचान बना ली है.साल 2026 में इन्होंने 11.37 रन प्रति ओवर की अविश्वसनीय गति से रन बटोरे हैं और कई बार 50+ रनों की ताबड़तोड़ साझेदारियां की हैं। सितंबर 2026 में इसी जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 100/0 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था, जो भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है. इतना ही नहीं ये दोनों दो बार पहले 6 ओवर में 90 से ज्यादा रन दो बार बटोर चुके है. दोनों पावर प्ले में 200 प्लस स्ट्राइक रेट से रन बनाते है. दोनों ने 39 मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए 39 की औसत से 1033 रन बनाए है.
फिन एलेन और टिम सीफर्ट
फिन एलेन और टिम सीफर्ट की यह जोड़ी सीधे तौर पर भारत के अभिषेक-संजू की जोड़ी को टक्कर देती है. फिन एलेन अपनी बेखौफ और ताकतवर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं जो पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी हो जाते है. उनके साथ टिम सीफर्ट का आक्रामक अंदाज पावरप्ले के दौरान किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है. जब ये दोनों एक साथ बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हैं, तो इनका कंबाइंड रन रेट 11.28 रन प्रति ओवर (यानी लगभग 188 का साझेदारी स्ट्राइक रेट) रहता है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कम से कम 15 बार ओपनिंग करने वाली दुनिया की शीर्ष 100 जोड़ियों में यह सबसे बेहतरीन और सबसे तेज पार्टनरशिप रन रेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. फिन एलन ने पहले मैच में भी उन्होंने 187.5 के स्ट्राइक रेट से महज 24 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी. दोनों बल्लेबाजों ने 20 मैच में 46 की औसत से 890 रन जोड़े है.