Last Updated:
Kasganj Blast: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक मकान में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाके में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर मासूम प्रांशु की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ.
मृतक बच्चे की तस्वीर.
कासगंज: यूपी के जनपद कासगंज में एक मकान में जोरदार धमाका हुआ है. जिसके मलबे में दबकर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. धमाका इतना भीषण था कि मकान के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से यह हादसा हुआ. मृतक बच्चे की पहचान प्रांशु के रूप में हुई है.
हम आप को बतादे कि ये पूरा मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला भूरा गांव का है. जहां एक मकान में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. धमाका इतना भीषण था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर एक मासूम बच्चे की जान चली गई. हादसे में मासूम प्रांशु की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
घर में मिली आतिशबाजी
पुलिस के अनुसार, गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. हालांकि, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. क्योंकि मलबे के नीचे आग बुझाने वाले दो सिलेंडर भी बरामद हुए है. कुछ आतिशबाजी का सामान भी मिला है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतल भेजा गया
पुलिस ने मृतक मासूम प्रांशु के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है. अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर ये धमका कैसे हुआ है. अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि दोपहर में एक प्रांशु नाम का बच्चा गैस पर कुछ सामान बना रहा था तभी अचानक आग गई और सिलेंडर फट गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक मासूम के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.