Raihan Vadra: प्रदर्शनी से 5 घंटे पहले ऐसा क्या हुआ? प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटवाई गई तस्वीरें


Last Updated:

Raihan Vadra Exhibition Matter: राजधानी दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की कला प्रदर्शनी को लेकर मामला सामने आया है. रेहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि उनके शो ‘No Idea Is Final’ के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले प्रबंधन ने अधिकांश कलाकृतियां हटाने का निर्देश दिया. रेहान के अनुसार, इनमें दिल्ली में युवाओं के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें भी थीं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने इन तस्वीरों की सामग्री को आपत्तिजनक बताया. रेहान ने यह भी दावा किया कि तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. रेहान कलाकार और फोटोग्राफर हैं तथा प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं. उनकी पोस्ट के मुताबिक, प्रदर्शनी फिलहाल आंशिक रूप से चलेगी. वह हटाई गई तस्वीरों के पूरे संग्रह को प्रदर्शित करने के लिए दूसरे वेन्यू की तलाश करेंगे.

Top Deals Inside

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से क्यों हटवाई गई तस्वीरें? जानें क्या है पूरा मामलाZoom

राजधानी दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की कला प्रदर्शनी को लेकर मामला गरमाया

जयपुर.  राजधानी दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में 22 अक्टूबर से आयोजित होने वाली कलाकार और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी को लेकर विवाद सामने आया है. रेहान वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि प्रदर्शनी के उद्घाटन से करीब पांच घंटे पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने उन्हें शो में प्रदर्शित अधिकांश कलाकृतियां हटाने के लिए कहा. रेहान के मुताबिक इन कलाकृतियों में दिल्ली में युवाओं के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें शामिल थीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि प्रबंधन ने इन तस्वीरों की सामग्री को आपत्तिजनक बताया. यह प्रदर्शनी 22 से 25 अक्तूबर तक चलेगी.

रेहान ने यह भी दावा किया कि उन्हें भारतीय तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने का निर्देश दिया गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारतीय झंडे की तस्वीरें नहीं हटाएंगे. रेहान वाड्रा कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं. वह कलाकार और फोटोग्राफर के तौर पर काम करते हैं. उनकी प्रदर्शनी का नाम ‘No Idea Is Final’ है. रेहान की एक्स पोस्ट के मुताबिक, तस्वीरें हटाने के निर्देश के बाद प्रदर्शनी को तय कार्यक्रम के अनुसार आंशिक रूप से ही आयोजित किया जाएगा.

View this post on Instagram





Source link