Khatu Shyam Mela: पापांकुशा एकादशी से बाबा खाटू श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू, देखिए खाटू श्याम दरबार की अद्भुत झलक

Khatu Shyam Mela: पापांकुशा एकादशी से बाबा खाटू श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू, देखिए खाटू श्याम दरबार की अद्भुत झलक


होमताजा खबरधर्म

पापांकुशा एकादशी विशेष: दो दिवसीय मेले के पहले दिन दर्शन को उमड़े लाखों भक्त

Last Updated:

Papankusha Ekadashi Khatu Shyam Mela 2026: पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में बाबा का दो दिवसीय मासिक मेला धूमधाम से शुरू हो गया है. मेले के पहले दिन आज सुबह से ही देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. बाबा के अलौकिक दर्शन पाने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें क कड़ाके की ठंड और उमड़ती भीड़ के बावजूद मंदिर परिसर में देखने को मिल रही हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है.

Zoom

Papankusha Ekadashi Khatu Shyam Mela 2026: राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला आज से शुरू हो गया है. मेले के पहले दिन गुरुवार को सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं. देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा खाटू श्याम के दरबार में आने मात्र से भक्तों की चिंताएं दूर हो जाती हैं और मनोकामना पूरी होती हैं. आज पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया. बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

एकादशी पर सजाया बाबा का दरबार
पापांकुशा एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया. सतरंगी फूलों से किए गए विशेष श्रृंगार ने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए. बाबा के मनमोहक स्वरूप के दर्शन करने के लिए गुरुवार सुबह से ही भक्तों का पहुंचना जारी रहा. श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. बाबा के जयकारों से खाटूधाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. मेले को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

एकादशी और द्वादशी को मेले का आयोजन
मासिक मेला प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को आयोजित किया जाता है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. मंदिर परिसर सहित प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के इंतजाम किए गए हैं ताकि दर्शन के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

भजन संध्याओं का आयोजन
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. खाटूधाम में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है. दूरदराज से पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. मासिक मेले के अवसर पर रात्रि में विभिन्न स्थानों पर भजन संध्याओं का आयोजन होगा. इन कार्यक्रमों में भजन गायक बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे. भजनों की मधुर धुनों और बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होंगे. धार्मिक आयोजनों को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है. दो दिवसीय मेले के दौरान खाटूधाम में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहेगा.



Source link