Last Updated:
IndiaAI Fellowship 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई कर रहे हैं और किसी रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं लेकिन पैसों की परेशानी सामने आ रही है तो केंद्र सरकार की एक फेलोशिप आपके काम आ सकती है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के इंडिया एआई मिशन (IndiaAI Mission)के तहत इंडिया एआई फैलोशिप (IndiaAI Fellowship 2026)के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इसमें UG स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये तक और PG स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है वहीं पात्र PhD रिसर्च स्कॉलर्स को हर महीने 70 हजार से 80 हजार रुपये तक की फेलोशिप दी जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है.
IndiaAI Fellowship 2026,IndiaAI Fellowship Apply Online: केंद्र सरकार की फैलोशिप के लिए आवेदन करें.
IndiaAI Fellowship 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की पढ़ाई कर रहे हैं या इस क्षेत्र में कोई रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI ने फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस प्रोग्राम के जरिए अंडरग्रेजुएट (UG), इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD), पोस्टग्रेजुएट (PG) और PhD स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद दी जाएगी. UG स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये तक और PG स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है वहीं PhD करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग वर्षों के अनुसार 70 हजार से 80 हजार रुपये तक का मासिक फेलोशिप अमाउंट तय किया गया है. इसके अलावा AI रिसर्च करने वालों को हर साल 2 लाख रुपये तक की रिसर्च ग्रांट और कुछ शर्तों के तहत इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए भी आर्थिक मदद मिल सकती है.आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है. आइए जानते हैं कि इस फेलोशिप का फायदा किन स्टूडेंट्स को मिलेगा, कितने रुपये मिलेंगे और आवेदन कैसे करना है.
क्या है IndiaAI Fellowship 2026?
IndiaAI Fellowship 2026 केंद्र सरकार के IndiaAI Mission के तहत शुरू किया गया एक फेलोशिप प्रोग्राम है.इसका संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI की ओर से किया जा रहा है.इस प्रोग्राम का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट और रिसर्च करने वाले स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.AI के क्षेत्र में पढ़ाई और रिसर्च करने के दौरान स्टूडेंट्स को कई तरह के खर्च उठाने पड़ सकते हैं.ऐसे में यह फेलोशिप अलग-अलग शैक्षणिक स्तर के पात्र उम्मीदवारों को आर्थिक मदद देने का अवसर उपलब्ध कराती है.इसमें UG, IDD, PG और PhD स्तर के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सहायता राशि का प्रावधान है.
UG स्टूडेंट्स को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक
IndiaAI Fellowship 2026 के तहत अंडरग्रेजुएट यानी UG स्तर पर पढ़ाई करने वाले पात्र स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो छात्र AI से जुड़े प्रोजेक्ट या रिसर्च पर काम कर रहे हैं.वे निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने पर इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.उपलब्ध जानकारी के अनुसार UG स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है हालांकि यह अधिकतम सहायता राशि है. हर आवेदन करने वाले स्टूडेंट को अपने आप पूरी रकम नहीं मिलेगी.फेलोशिप की मंजूरी और वास्तविक राशि संबंधित पात्रता तथा प्रोग्राम के नियमों पर निर्भर करेगी.
PG स्टूडेंट्स को मिलेगी 2 लाख रुपये तक
IndiaAI Fellowship में पोस्टग्रेजुएट यानी PG स्टूडेंट्स के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है.AI से जुड़े प्रोजेक्ट और रिसर्च करने वाले पात्र PG उम्मीदवार इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.PG स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा सकती है.UG और PG स्टूडेंट्स को मिलने वाली सहायता राशि उनके शैक्षणिक स्तर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि वे किस कैटेगरी के तहत आते हैं और उनके लिए कौन-सी शर्तें लागू होंगी.
इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री के स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं आवेदन
इस फेलोशिप की एक खास बात यह है कि इसका दायरा केवल UG और PG स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं है.इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री यानी IDD प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले पात्र स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई उम्मीदवार इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई करते हुए AI से जुड़ा प्रोजेक्ट या रिसर्च कर रहा है तो वह निर्धारित नियमों के अनुसार फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकता है हालांकि IDD स्टूडेंट्स को किस शैक्षणिक चरण में कितनी राशि मिलेगी.इसकी पुष्टि आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए विस्तृत नियमों से करनी होगी.
PhD स्टूडेंट्स को हर महीने 70 हजार रुपये
IndiaAI Fellowship 2026 के तहत PhD उम्मीदवारों के लिए मासिक आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी है.इस प्रोग्राम में पात्र PhD रिसर्च स्कॉलर्स को शुरुआती दो वर्षों के दौरान 70,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी.इस तरह निर्धारित दर के अनुसार पहले साल में कुल 8 लाख 40 हजार रुपये और दूसरे साल में भी 8 लाख 40 हजार रुपये बनते हैं हालांकि वास्तविक भुगतान फेलोशिप की स्वीकृति, पात्रता और लागू नियमों के अनुसार होगा.
चौथे-पांचवें साल 80 हजार रुपये
PhD उम्मीदवारों के लिए फेलोशिप की राशि आगे के वर्षों में बढ़ती है.प्रोग्राम के अनुसार तीसरे साल पात्र PhD रिसर्च स्कॉलर को 75,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.इस हिसाब से तीसरे साल की निर्धारित राशि कुल 9 लाख रुपये बनती है.इसके बाद चौथे और पांचवें साल फेलोशिप बढ़कर 80,000 रुपये प्रति माह हो जाएगी.इस दर से चौथे और पांचवें साल की वार्षिक राशि 9 लाख 60 हजार रुपये होगी.इस तरह PhD के अलग-अलग वर्षों के लिए फेलोशिप की रकम निर्धारित की गई है.