ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: 1 लाख से ज्यादा ने दी थी सीए इंटर परीक्षा, 77 हजार फेल, नील और चंदक साक्षी ने किया टॉप

ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: 1 लाख से ज्यादा ने दी थी सीए इंटर परीक्षा, 77 हजार फेल, नील और चंदक साक्षी ने किया टॉप


Last Updated:

ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 के नतीजे और टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है. मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने 502 अंकों के साथ संयुक्त रूप से AIR 1 हासिल की है. जानिए सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में टॉप 3 में किन होनहारों ने जगह बनाई है.

Zoom

ICAI CA Intermediate Topper List 2026: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है

नई दिल्ली (ICAI CA Intermediate Result 2026 Out). चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की कठिन और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ICAI ने सीए इंटरमीडिएट 2026 की टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. सीए इंटर रिजल्ट में मुंबई और नाशिक के दो धुरंधरों, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है. आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 icai.org पर चेक कर सकते हैं.

इस बार का सीए इंटरमीडिएट परिणाम बेहद रोमांचक रहा है. मुंबई के नील राजेश शाह और नाशिक की चंदक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. दोनों ही होनहार अभ्यर्थियों ने 600 में से 502 अंक (83.67%) प्राप्त करके इतिहास रच दिया है. सीए परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. कई अभ्यर्थियों को इसमें सफल होने में कई साल लग जाते हैं. जानिए सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 रिजल्ट में किसने टॉप किया और इसका एनालिसिस क्या रहा.

चेन्नई की श्रुति और सूरत के प्रेम अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन

सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 टॉपर लिस्ट:

AIR 1: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी, अंक- 502.

AIR 3: सूरत के प्रेम अग्रवाल, अंक- 490.

इन सभी उम्मीदवारों ने साबित कर दिया है कि सही स्ट्रैटेजी, मजबूत टाइम मैनेजमेंट और लगातार प्रैक्टिस की जाए तो सबसे टफ परीक्षा में भी टॉप किया जा सकता है.

एग्जामिनेशन ग्रुप शामिल अभ्यर्थी पास अभ्यर्थी पास परसेंटेज
ग्रुप 1 100,301 23,210 23.14%
ग्रुप 2 68,400 12,938 18,92%
दोनों ग्रुप 38,339 5,066 13.21%

टॉपर्स से सीखें सफलता के ये 3 मूलमंत्र

  • कॉन्सेप्ट क्लेरिटी पर फोकस: सीए इंटर में सिर्फ रट्टा मारकर पास होना नामुमकिन है. टॉपर्स हमेशा चैप्टर्स की गहरी समझ और केस स्टडीज की प्रैक्टिस पर जोर देते हैं.
  • मॉक टेस्ट और राइटिंग प्रैक्टिस: डिस्क्रिप्टिव पेपर्स (70% हिस्सा) में नंबर लाने के लिए घर पर लिखकर प्रैक्टिस करना और टाइमलाइन के अंदर पेपर पूरा करना सबसे जरूरी है.
  • मेंटल प्रेशर को संभालना: लगातार कई महीनों तक पढ़ाई के दौरान खुद को मोटिवेटेड रखना और बर्नआउट से बचना ही सफलता की कुंजी है.



Source link