Dausa News: दौसा में 16 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के दौरान हुआ प्रसव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Dausa News: दौसा में 16 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के दौरान हुआ प्रसव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


Last Updated:

Dausa Minor Gangrape Case: दौसा जिले में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसका प्रसव हो गया. वह नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पीड़िता को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़कर चले गए. वहां पीड़िता ने एक व्यक्ति से मदद मांगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी शंकरलाल मीणा, कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा और बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा अस्पताल पहुंचे. पुलिस पीड़िता के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है.

Zoom

दौसा जिले में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दूष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग गभर्वती थी. सामुहिक दुष्कर्म के दौरान प्रसव भी हो गया. पीड़िता ने अरोप लगाया है कि रात के समय तीन आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान प्रसव भी हो गया. इसके बाद वह नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पीड़िता को उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उसे कार में अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने कथित तौर पर वारदात के बाद उसे दौसा में कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने वहां मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी. मदद मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ उसके बयान लेने की प्रक्रिया शुरू की.

पहले से गर्भवती थी नाबालिग

बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले से गर्भवती थी. आरोप है कि अजय कुमार मीणा ने फरवरी और मई महीने में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इन संबंधों के कारण नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई है. हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों और मामले की पुष्टि पुलिस जांच तथा पीड़िता के बयानों के आधार पर की जानी है.

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल दौसा जिला अस्पताल पहुंचे. एएसपी शंकरलाल मीणा और कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बाद में बांदीकुई के डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधिकारी पीड़िता की स्थिति और मामले की जानकारी जुटा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान लेकर आरोपों की जांच कर रही है. मामले में तीन आरोपियों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं.  नाबालिग और नवजात से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़िता की पहचान गोपनीय गोपनीय रखी गई है.



Source link