F-35 को ये क्या हुआ? 5th जेन स्टील्थ फाइटर जेट ने भेजा कोड 7600, होर्मुज के पास मच गई खलबली

F-35 को ये क्या हुआ? 5th जेन स्टील्थ फाइटर जेट ने भेजा कोड 7600, होर्मुज के पास मच गई खलबली


Last Updated:

होर्मुज स्ट्रेट के पास उड़ान भर रहा एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान अचानक से मुसीबत में घिर गया. इस ताकतवर 5th जेन फाइटर जेट ने अपने ट्रांसपॉन्डर पर 7600 कोड भेजा और फिर अपना रास्ता बदलकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर रुख कर लिया. आखिर क्या थी इसकी वजह…

Zoom

होर्मुज स्ट्रेट के पास उड़ान भर रहा एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान अचानक से मुसीबत में घिर गया.

अमेरिका और ईरान के बीच जंग भले ही थमी हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अब तक बरकरार है. इस बीच खबर है कि अमेरिका जिस F-35 लड़ाकू विमान को अपनी शान बताता फिरता है, वहीं विमान ईरान के होर्मुज स्ट्रेट के पास मुसीबत में घिर गया. दुनिया के सबसे ताकतवर 5th जेन फाइटर जेट में शुमार F-35 विमान ने अपने ट्रांसपॉन्डर पर 7600 कोड भेजा और फिर अपना रास्ता बदलकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर रुख कर लिया. यह कोड आम तौर पर विमान के रेडियो संचार में समस्या आने का संकेत देता है. हालांकि, विमान के साथ असल में क्या हुआ और उसे अपना रास्ता क्यों बदलना पड़ा, इस बारे में अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है.

होर्मुज के पास क्या हुआ अमेरिकी F-35 के साथ?

Roya News की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज के पास उड़ान भर रहे इस विमान ने ट्रांसपॉन्डर पर 7600 कोड प्रसारित किया. इसके बाद विमान का रास्ता बदलने और UAE की ओर बढ़ने की जानकारी सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान संयुक्त अरब अमीरात स्थित अल धफरा एयरबेस की तरफ बढ़ गया. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि रेडियो संचार में आई समस्या की वजह क्या थी, विमान को अपना रास्ता क्यों बदलना पड़ा और क्या यह किसी तकनीकी खराबी से जुड़ा मामला था.

इस घटनाक्रम को लेकर सबसे अहम बात यह है कि 7600 कोड अपने आप में किसी हमले या विमान को निशाना बनाए जाने का सबूत नहीं है. यह कोड मुख्य रूप से विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच रेडियो संचार में समस्या का संकेत देता है.

आखिर क्या होता है 7600 कोड?

आसमान में उड़ रहे विमानों की पहचान और उनसे जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ट्रांसपॉन्डर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके जरिए विमान कुछ खास कोड प्रसारित कर सकता है, जिनसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को उसकी स्थिति या किसी समस्या के बारे में संकेत मिलता है.

7600 कोड का संबंध रेडियो संचार में खराबी से है. आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करने में परेशानी हो रही है. ऐसी स्थिति में पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल तय प्रक्रियाओं के अनुसार विमान की सुरक्षित उड़ान और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं.

UAE के अल धफरा एयरबेस की ओर क्यों बढ़ा विमान?

अल धफरा एयरबेस संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक अहम सैन्य हवाई अड्डा है, जहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी भी रही है. ऐसे में अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट के लिए यह एक सुरक्षित ठिकाना है. यही वजह रही कि इस फाइटर जेट ने लौटने के लिए इसी एयरबेस को चुना

F-35 अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन का बनाया पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान है. इसे रडार से बचने की क्षमता, आधुनिक सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और अलग-अलग प्रकार के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल के लिए जाना जाता है.



Source link