Deeg News: डीग में दो मासूमों की हत्या की इनसाइड स्टोरी, मां और प्रेमी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Deeg News: डीग में दो मासूमों की हत्या की इनसाइड स्टोरी, मां और प्रेमी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?


Last Updated:

Deeg Twin Brothers Murder Case: राजस्थान के डीग जिले के बडेसरा गांव में दो मासूम जुड़वां भाइयों विनय और विष्णु की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चों की मां प्रीति और उसके प्रेमी राजेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग उजागर होने के डर से दोनों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर बच्चों की हत्या की. इसके बाद शव कड़बी के पूंजों में छिपा दिए. जनूथर थाना पुलिस ने ऑपरेशन संकल्प के तहत जांच करते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ शरण कांबले के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया. मामले में आगे की जांच जारी है.

Zoom

डीग जिले के बडेसरा गांव में दो मासूम जुड़वां भाइयों विनय और विष्णु की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है

भरतपुर. राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो मासूम जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. एसपी गोपीनाथ शरण कांबले के मुताबिक इस वारदात में बच्चों की मां प्रीति और उसका प्रेमी राजेश ही आरोपी निकले हैं. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि प्रेम-प्रसंग उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या की साजिश रची और रात के समय धारदार हथियार से वार कर विनय और विष्णु की जान ले ली. वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों बच्चों के शव गांव में कड़बी के पूंजों में छिपा दिए, ताकि घटना का पता न चल सके.

मामला डीग जिले के बडेसरा गांव का है. दो मासूम बच्चों की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जनूथर थाना पुलिस ने ऑपरेशन संकल्प के तहत जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम की मदद ली. जांच के दौरान मिले तथ्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ शरण कांबले ने बताया कि मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रेम-प्रसंग उजागर होने के डर से हत्या का आरोप

उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चों की मां प्रीति और राजेश के बीच प्रेम-प्रसंग था. इस संबंध के उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या कर दी. रात के समय धारदार हथियार से हमला कर विनय और विष्णु की हत्या की गई. इसके बाद दोनों बच्चों के शव कड़बी के पूंजों में छिपा दिए गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में वारदात से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम को लेकर आगे की जांच जारी है.

ऑपरेशन संकल्प के तहत पुलिस ने किया खुलासा

एसपी ने बताया कि दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में जनूथर थाना पुलिस ने ऑपरेशन संकल्प के तहत कार्रवाई की. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम को लगाया गया. जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिले तथ्यों को आधार बनाकर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया. पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ शरण कांबले के अनुसार, मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के दौरान प्रीति और राजेश ने अपराध स्वीकार किया. पुलिस अब वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके.

पुलिस कर रही आगे की जांच

बडेसरा गांव में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है. दो मासूम जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में मां और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है. जांच में घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों को शामिल किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.



Source link