Last Updated:
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपनी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे. आजम खां से मुलाकात के लिए अखिलेश यादव रामपुर जेल पहुंचें…और पढ़ें
आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव.
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के जरिए अखिलेश यादव सूबे के मुसलमानों को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी पार्टी आजम खां के साथ है. बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है. करीब एक साल बाद अखिलेश यादव और आज़म खान की मुलाकात हो रही है. एक साल पहले 8 अक्टूबर 2025 को आज़म खान से उनके आवास पर अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
October 22, 202609:54 IST
Azam Akhilesh Meeting Live: सपा की सरकार बनने पर आजम खान के सारे मुकदमे वापस लिए जाएंगे- सपा प्रवक्ता
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे. उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेंगे. इसके बाद उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और परिवार के अहम सदस्यों से घर पर मुलाकात करेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने आजम साहब पर मुकदमे दर्ज किए और फर्जी मुकदमों में जेल में रखने का काम किया. समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सारे मुकदमे वापस होंगे.
October 22, 202608:59 IST
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: अखिलेश-आजम की मुलाकात पर मौलाना शाहबुद्दीन का तंज
अखिलेश यादव के आजम खान से जेल में मुलाकात से पहले मौलाना शहाबुद्दीन ने तंज कसा. मौलाना शहाबुद्दीन ने शेरो शायरी के जरिए तंज कसा. उन्होंने कहा कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते. अखिलेश यादव को आजम खान से मुलाकात में कुछ भी हासिल नहीं होने वाला. अब आजम खान का कोई रुतबा नहीं बचा है. सपा ने हमेशा मुसलमान का इस्तेमाल किया फिर धोखा दिया. मुसलमान को सपा से कभी कुछ हासिल नहीं हुआ.
October 22, 202608:13 IST
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: आजम खान से मिलने रामपुर कब आएंगे अखिलेश
दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर अखिलेश यादव का आगमन होगा. 12 बजकर 45 मिनट पर अखिलेश यादव रामपुर जेल पहुंचेंगे. रामपुर जेल में करीब 45 मिनट अखिलेश यादव और आज़म खान की मुलाकात होगी. अखिलेश यादव आज़म खान के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट पर जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे अखिलेश यादव.