Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु वालों छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें, करियर में चमकेगी किस्मत, करें ये उपाय

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु वालों छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें, करियर में चमकेगी किस्मत, करें ये उपाय


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 23 October 2026: जमुई के ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को धनु राशि के जातकों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए।

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जमुई: धनु राशि के जातकों को कई मामलों में 23 अक्टूबर 2026 के दिन फायदा होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन उन्हें किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. जो अवसर सामने आए, उसे अच्छी तरह समझने के बाद ही कोई फैसला लें. नौकरी करने वाले लोगों को किसी पुराने काम को पूरा करने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. कारोबार करने वालों को आज बेहतर नतीजे मिल सकते हैं.

आर्थिक मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आमदनी बढ़ाने के बारे में सोचें, लेकिन खर्चों पर भी नजर रखें. उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले उसके फायदे और नुकसान को समझ लें. बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाने से आपको नुकसान हो सकता है. प्रेम संबंधों में किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें, तो आपके लिए बेहतर होगा.

वैवाहिक रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा. उन्हें सफेद फूल और खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 रहने वाला है.



Source link