Last Updated:
Haldwani News: हल्द्वानी के एक होटल में एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने आए एक युवक की जान चली गई. बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए शराब के साथ सेक्स पावर बढ़ाने वाली शक्तिवर्धक वियाग्रा की कुछ गोलियां खा ली, जिससे उसका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ गया और उसकी जान चली गई.
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक 32 साल के युवक की होटल में अजीब-बो-गरीब स्थिति में जान चली गई, जिससे पूरे होटल में हड़कंप मच गया. दरअसल प्रदेश के राजपुरा इलाके का रहने वाला एक युवक शहर के ही एक होटल में पहुंचा और यहां दिल्ली से आई एक महिला से शारीरिक सम्बन्ध बनाए. मगर इन्हीं संबंधों को बनाते हुए उसकी जान चली गई.
बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए शराब के साथ सेक्स पावर बढ़ाने वाली शक्तिवर्धक वियाग्रा की कुछ गोलियां खा ली, जिससे उसका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ गया और उसकी जान चली गई. युवक जिस महिला के साथ होटल में ठहरा हुआ था, वह महिला युवक को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने वहां युवक को मृत घोषित कर दिया.
शादीशुदा युवक, महिला दो बच्चों की मां
पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक युवक हल्द्वानी का रहने वाला है, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है. यही नहीं, उसके साथ संबंध बनाने के लिए दिल्ली से आई महिला भी दो बच्चों की मां है. लेकिन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला ने बताया कि युवक के बेहोश होते ही उसने होटल स्टाफ को जानकारी दी, जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
युवक की ननिहाल में हुई थी महिला से पहचान
पुलिस जांच में पता चला कि युवक अपने ननिहाल बदायूं में था, जब उसका महिला के साथ संपर्क हुआ. मगर महिला की शादी दिल्ली में हो गई, जबकि युवक हल्द्वानी में ही रहता था. मगर उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखा और समय-समय पर मिलते थे. युवक के बुलाने पर महिला समय-समय पर उससे मिलने हल्द्वानी आती थी. पुलिस अब उस महिला से पूछताछ कर रही है, जिसके साथ यह युवक होटल में रुका हुआ था. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है.