‘हमें थोड़ा टाइम और द‍िया जाए…’ जेल से न‍िकलने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका क्‍यों पुल‍िस से मांग रहे समय?

‘हमें थोड़ा टाइम और द‍िया जाए…’ जेल से न‍िकलने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका क्‍यों पुल‍िस से मांग रहे समय?


होमताजा खबरDelhi

जेल से न‍िकलने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका क्‍यों पुल‍िस से मांग रहे समय?

Last Updated:

Saurav Das And Ashutosh Ranka News: सौरव दास और आशुतोष रांका 22 अक्‍टूबर को द‍िल्‍ली पुल‍िस के सामने पेश होना था लेक‍िन दोनों किसी वजह से पूछताछ में शाम‍िल नहीं हो सके. अब क्राइम ब्रांच दोनों को दूसरा नोट‍िस जारी कर सकती है. इससे पहले सौरव और आशुतोष को द‍िल्‍ली की एससीएम की अदालत ने जमानत दे दी है.

Zoom

सौरव दास और आशुतोष 22 अक्‍टूबर को पूछताछ के ल‍िए क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हुए पेश (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल से न‍िकले अभी 24 घंटे भी नहीं हुए है लेक‍िन वो द‍िल्‍ली पुल‍िस से और समय की मांग कर रहे हैं. असल में 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 अक्‍टूबर को सीजेपी के दोनों को पूछताछ के ल‍िए बुलाया था. पर दोनों नेताओं रांका और दास ने पुल‍िस से और समय मांगा है.

क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को, जिन्हें शांति भंग न करने का लिखित मुचलका देने के बाद बुधवार को रिहा कर दिया गया था. 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर जबरन घुसने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के संबंध में समन भेजा था. हाल ही में दोनों मामलों को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है.

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों ने बताया कि दास और रांका ने क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है और गुरुवार को उनसे पूछताछ नहीं की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस दोनों को जांच में शामिल होने का निर्देश देते हुए नए नोटिस जारी कर सकती है. दोनों ने यह लिखित मुचलका भी दिया है कि जब तक जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित रखा जाता है, तब तक वे वहां किसी प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे.

उन्हें जांच पूरी होने तक 50,000-50,000 रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड जमा करने का निर्देश दिया गया था. सीजेपी के प्रदर्शन के सिलसिले में हिरासत में लिए जाने के बाद दास और रांका को शुरुआत में 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी जो बुधवार को समाप्त हो गई



Source link