Last Updated:
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से मुंबई में सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है. खासतौर पर टाइगर श्रॉफ और सलमान खान की सुरक्षा को लेकर तो खास इंतेजाम किए गए हैं. इसके अलावा और कई स्टार्स ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है.
सेसेब्स की सिक्योरिटी को लेकर हो रही चर्चा
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है. सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर के बाहर हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही, घर के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदियां लगाई दी गई हैं.
मुंबई में हुए इस हमले के बाद से ही पुलिस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. टाइगर श्रॉफ और सलमान खान ही नहीं और भी कई सेलेब्स की सिक्योरिटी को लेकर पुख्ता कदम उठाए गए हैं. ऐसे में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की सिक्योरिटी टाइट करने की खबर सामने आई है.
सलमान के घर की बढ़ाई सुरक्षा
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी को पहले से भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है. पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और न्यू टैक्नॉलिजी हथियारों के साथ तैनात नजर आए.सलमान के घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होते हैं, लेकिन अब उन्हें भी वहां रुकने नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं उनके घर के बाहर वाहनों को खड़ा करने पर भी रोक लगाई गई है. उनकी सेफ्टी को देखते हुए उनके घर की खिड़कियों के शीशे भी बुलैट प्रूफ किए जाने की खबर है.
टाइगर से पहले सलमान थे निशाने पर
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबितक टाइगर श्रॉफ के घर पर गोलीबारी करने वाले आरोपियों के निशाने पर टाइगर नहीं सलमान खान थे.उन्होंने एक्टर के घर की रेकी भी की थी, लेकिन वहां की सिक्योरिटी को देखते हुए उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टाइगर को निशाने पर ले लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने टाइगर की सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए उन पर हमला किया था. लेकिन दावों की आधिकारिक पुष्टि को लेकर कोई प्रमाण नहीं मिला है. क्योंकि सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है.लेकिन अब इस हमले बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सिक्योरिटी के लिए संपर्क कर रहे हैं. इस संख्या में इजाफा हुआ है.खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने अपने घर की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ कराने काम शुरू किया है. कई स्टार्स बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी प्लान कर रहे हैं.
बता दें कि सलमान खान या टाइगर श्रॉफ ही हीं कई और सितारे जैसे रोहित शेट्टी के घर की भी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान से जुड़े फिल्मी सितारों को धमकी मिलने के चलते शाहरुख खान और आमिर खान की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है. सेलेब्स के घर पर पुलिस निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी आने वाले खतरे से निपटा जा सके.