बिहार MLC चुनाव के बाद अनंत सिंह पर होगा बड़ा एक्शन? JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया इशारा

बिहार MLC चुनाव के बाद अनंत सिंह पर होगा बड़ा एक्शन? JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया इशारा


Last Updated:

Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव के मतदान से ठीक पहले JDU में हलचल तेज हो गई है. JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे और नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसी दौरान MLC चुनाव को लेकर अहम बैठक भी हुई. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने NDA के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. साथ ही उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर होने की बात कही और कहा, ‘देखते जाइए आगे क्या-क्या होता है.’

Zoom

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

पटना. बिहार में MLC चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले JDU में सियासी हलचल तेज हो गई है. JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. खास बात यह रही कि उस समय पार्टी कार्यालय में MLC चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत चुनाव से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार मौजूद थे.

नीतीश कुमार के पार्टी कार्यालय से निकलने के बाद JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने News18 से बातचीत में MLC चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि NDA के सभी आठ उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे. हालांकि, इसी दौरान उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर ऐसा संकेत दिया, जिसने JDU विधायक अनंत सिंह को लेकर नई सियासी चर्चा छेड़ दी है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वालों पर JDU की पूरी नजर है. उन्होंने इशारों में कहा, “देखते जाइए, आगे क्या-क्या होता है.” प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के खिलाफ गतिविधियों से किसी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है और NDA पूरी तरह एकजुट है.

अनंत सिंह के बगावती तेवर से JDU असहज?

दरअसल, पटना स्नातक MLC सीट को लेकर JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह के बयान और उनके रुख ने पार्टी की परेशानी बढ़ाई है. अनंत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर नीरज कुमार का विरोध किया है और Jan Suraaj के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि उनका विरोध नीरज कुमार से है, नीतीश कुमार से नहीं. अनंत सिंह के रुख के बावजूद JDU ने अब तक उनके खिलाफ कोई सार्वजनिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है. चुनाव के ठीक पहले पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्रवाई करने के बजाय संगठन को एकजुट रखने पर जोर दिया जा रहा है.

चुनाव खत्म होते ही क्या होगा?

JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के ताजा बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या MLC चुनाव के बाद पार्टी अनंत सिंह के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेगी? पार्टी ने फिलहाल किसी कार्रवाई का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का “पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नजर” और “आगे क्या-क्या होता है” वाला बयान सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव के दौरान पार्टी किसी बड़े फैसले से बचना चाहती है. मतदान और नतीजों के बाद संगठन स्तर पर अनंत सिंह के रुख की समीक्षा की जा सकती है. ऐसे में MLC चुनाव खत्म होने के बाद JDU में अनंत सिंह को लेकर क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजर रहेगी.

NDA के सभी 8 उम्मीदवारों की जीत का दावा

उमेश कुशवाहा ने NDA की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि NDA के सभी आठ उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं. MLC चुनाव के मतदान से ठीक पहले JDU नेतृत्व का यह संदेश साफ है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रही है. वहीं, अनंत सिंह के विरोध के बाद अब चुनाव परिणाम के साथ-साथ यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उनके खिलाफ क्या कदम उठाती है.



Source link