बिहार में पेट्रोल-डीजल में झोल, क्या असली के नाम पर बेचा जा रहा मिलावटी तेल?


Last Updated:

Motihari News: मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अरेराज अनुमंडल प्रशासन ने कई पेट्रोल पंपों की जांच की है. इस दौरान पेट्रोल और डीजल के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तेल की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Top Deals Inside

बिहार में पेट्रोल-डीजल में झोल, क्या असली के नाम पर बेचा जा रहा मिलावटी तेल?Zoom

अरेराज प्रखंड में पंपों पर तेल की जांच की गई.

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है. कई पंपों पर मिलावटी तेल बेचने को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी. इसके बाद अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी ने कई पंपों पर छापा मारा. जहां फिल्टर टेस्ट, स्पेसिफिक डेंसिटी टेस्ट किया गया. तेल के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया. ताकि तेल की गुणवत्ता की जांच हो सके. हालांकि, अभी तक जांच में नकली या मिलावटी तेल की पुष्टि नहीं हुई है.

अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों की जांच की गई. इस दौरान पेट्रोल और डीजल का फिल्टर टेस्ट और स्पेसिफिक डेंसिटी टेस्ट किया गया. मापन यंत्र से तेल की मात्रा भी जांची गई. इसके साथ ही शुरुआती स्टॉक और बचे हुए तेल के स्टॉक का मिलान किया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई पर चंपारण पेट्रोलियम संगठन के अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालक जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने नकली पेट्रोल-डीजल के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई.

अब लैब रिपोर्ट का इंतजार
बलराम सिंह ने यह भी कहा कि पेट्रोल पंपों से सैंपल लेते समय जांच की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. सैंपल लेने के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और डीलर के हस्ताक्षर होने चाहिए, ताकि जांच की प्रक्रिया पर सवाल न उठें. मोतिहारी के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बीच प्रशासन की जांच अहम मानी जा रही है. खराब गुणवत्ता वाले तेल से वाहनों के इंजन पर असर पड़ने की आशंका रहती है. ऐसे में प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि लिए गए सैंपल तय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं.



Source link