‘बिकिनी और इंटीमेट सीन्स में कम्फर्ट नहीं’, रश्मिका ने बयां की दिल की बात, विजय देवरकोंडा को लेकर खोले ये राज

‘बिकिनी और इंटीमेट सीन्स में कम्फर्ट नहीं’, रश्मिका ने बयां की दिल की बात, विजय देवरकोंडा को लेकर खोले ये राज


Last Updated:

कॉफी विद करण सीजन 9 में पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स और रिवीलिंग कपड़ों को लेकर बड़ा बयान दिया है. विजय ने कहा कि एक्टर्स को ना कहने की पूरी आजादी होनी चाहिए और किसी पर भी दबाव नहीं डालना चाहिए.

Top Deals Inside

साउथ सिनेमा के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में ये कपल करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में पहुंचा था, जहां दोनों ने करण के कई ट्रिकी वालों के बहुत ही बेबाकी से जवाब दिए. इसी दौरान दोनों का एक बड़ा बयान खूब चर्चा में आ गया है. दरअसल, उन्होंने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स और रिवीलिंग कपड़ों को लेकर अपनी बात रखी. विजय और रश्मिका का कहना है कि किसी भी एक्टर को अपनी पसंद और कम्फर्ट के हिसाब से फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

करण जौहर संग बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने साफ कहा कि अगर कोई एक्टर किसी सीन या रिवीलिंग ड्रेस के लिए मना करता है, तो उसे अनप्रोफेशनल या गलत समझना बिल्कुल सही नहीं है. उन्होंने माना कि फिल्म साइन करने के बाद एक्टर्स पर मेकर्स का एक अजीब सा प्रेशर आ जाता है.

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में किसी सीन या आउटफिट के लिए ना कहना उनके लिए बहुत मुश्किल काम था. लेकिन अब वह अपने लिए एक लाइन ड्रा कर लेती हैं. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका ने आगे कहा कि कमर्शियल फिल्मों में कई बार ऐसे कपड़े पहनने पड़ते हैं जो काफी रिवीलिंग होते हैं. उन्होंने क्लियर किया कि वह ज्यादा एक्सपोजिंग ड्रेसेस या बिकिनी जैसे आउटफिट्स में बिल्कुल भी कम्फर्टेबल महसूस नहीं करती हैं. इसलिए वह उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करती हैं जो उनके कम्फर्ट की रिस्पेक्ट करते हैं. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

यह पूरा मुद्दा हाल ही में तब ज्यादा गरमा गया था जब तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के सीन, कैमरा एंगल्स और बिना मर्जी वाले किसिंग सीन पर बड़ा विवाद हुआ था. इस पर बात करते हुए दोनों ने कहा कि सेट पर एक्टर्स को बिना किसी झिझक के अपनी बात रखने का माहौल मिलना चाहिए. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

विजय ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर्स से कहा जाता है कि जब आपने प्रोजेक्ट साइन कर लिया है तो यह करना ही पड़ेगा. इस प्रेशर की वजह से कई बार एक्टर्स न चाहते हुए भी हां कह देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें इस फैसले पर बहुत पछतावा होता है. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

शो के दौरान रश्मिका ने यह भी रिवील किया कि जब भी वह किसी सीन को लेकर परेशान या असहज होती हैं, तो विजय देवरकोंडा ही उन्हें स्टैंड लेने की हिम्मत देते हैं. विजय हमेशा उन्हें समझाते हैं कि अपनी बात खुलकर बोलना उनका हक है. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

दोनों स्टार्स ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पॉजिटिव माहौल होना बहुत जरूरी है, जहां एक्टर्स बिना किसी डर के अपनी बाउंड्रीज सेट कर सकें और किसी पर भी जबरदस्ती कोई दबाव न बनाया जाए. (फोटो साभार-instagram @rashmika_mandanna)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link