फार्म हाउस… विजिलेंस ने खोजी ₹5000 से नौकरी शुरू करने वाले इंजीनियर की कुंडली
Last Updated:
ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने सड़क एवं भवन विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता तपन सेठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. काईवाई के तहत, विजिलेंस ने कटक, भुवनेश्वर, पुरी और जाजपुर सहित 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान, तीन बहुमंजिला इमारतें, एक फार्महाउस, तीन महंगे प्लॉट और 550 ग्राम सोना बरामद हुआ है.
ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने एक इंजीनियर से जुड़ी सात लोकेशन पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया है. (Image: AI)
भुवनेश्वर. ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस डिपार्टमेंट की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. 22 अक्टूबर को विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने इंजीनियर के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान तीन बहुमंजिला इमारतें, एक फार्महाउस, तीन महंगे प्लॉट और 550 ग्राम सोना मिलने का पता चला है. इसके अलावा दो कार, दो मोटरसाइकिल और एक बैंक लॉकर भी मिला है. अब विजिलेंस के अधिकारियों की नजर बैंक लॉकर और दूसरे वित्तीय निवेशों पर है. यह मामला ओडिशा के सड़क एवं भवन विभाग में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता तपन सेठी से जुड़ा है. उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है.
चार जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी
- वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने कटक, भुवनेश्वर, पुरी और जाजपुर जिले के बड़चना में कुल 7 जगहों पर तलाशी ली. इन ठिकानों पर टीमों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों सहित कई अहम जानकारियां मिली हैं.
- तलाशी के दौरान भुवनेश्वर, पुरी और कटक में तीन बहुमंजिला इमारतों का पता चला है. इसके अलावा, कटक में एक फार्महाउस और भुवनेश्वर व कटक में तीन महंगे भूखंड मिले हैं.
- अधिकारियों के अनुसार, तलाशी में 550 ग्राम सोना भी मिला है. इसके साथ ही दो कार और दो मोटरसाइकिल का भी पता चला. एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसे अभी खोला जाना बाकी है.
- विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर के अन्य वित्तीय निवेशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. तलाशी की प्रक्रिया जारी है.