Last Updated:
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में श्मशानघाट से भाजपा नेता सुनील डडवाल और उनके परिवार की तस्वीरें मिलने पर अंब थाने में केस दर्ज किया गया है. तस्वीरों पर कीलें ठोकी गई थीं, जिससे मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा लग रहा है.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर है.
ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में श्मशानघाट में भाजपा नेता और परिवार की तस्वीरें मिलने के मामले में भरवाईं पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. भाजपा नेता की शिकायत पर बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. हालांकि, अब तक आरोपी का पता नहीं चला है. लेकिन पूरा मामला कहीं ना कहीं तंत्र-मंत्र और जादू टोने से जुड़ा है.
जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के चिंतपूर्णी की नारी पंचायत का यह मामला है. दशहरे की रात को यहां पर श्मशानघाट में पांच तस्वीरें मिलने से सनसनी फैल गई. इन पांच तस्वीरों में एक तस्वीर भाजपा नेता सुनील डडवाल की थी. उन्होंने शमसान घाट जाकर खुद मामला जानने की कोशिश की.
भाजपा नेता सुनील डडवाल ने बताया कि किसी परिचत ने उन्हें सूचना दी थी कि श्मशानघाट में आपकी और आपके परिवार की तस्वीरें हैं. सुनील डडवाल ने बताया कि रिश्ते में हमारे चाचा जी के दो बच्चों, ताया जी के बेटे उपप्रधान सुरेंद्र सोनी की तस्वीरें थी. इसमें तीन कीलें ठोकी गई थी और सफेद कपड़ा भी लगाया था.
वार्ड नंबर 1 से भाजपा की तरफ से जिला परिषद के प्रत्याशी रहे सुनील डडवाल ने कहा कि मैं इस तरह के मामलों को ज्यादा तवज्जों नहीं लेता हूं, लेकिन आजकल कई तंत्र मंत्र के मामले आते हैं. मैंने सुना है कि दिवाली के दिन लोग तंत्र मंत्र करते हैं. क्योंकि मैं पारिवारिक व्यक्ति हूं.
किसी पर शक के सवाल पर वह कहते हैं कि चिंतपूर्णी के भरवाईं थाना में शिकायत दी है और कुछ नाम भी पुलिस को दिए हैं और पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी. सुनील डडवाल ने कहा कि मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और मामला ऐसे ही बढ़ रहा है. किसी ने शरारत करने की कोशिश की है और जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा.
किसी से नहीं है कोई दुश्मनी
सुनील ने कहा कि किसी तांत्रिक ने तंत्र मंत्र तो किया है और पांच परिवारों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह किसी ने किया है. हालांकि, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं. मुझे लगता है कि किसी को अगर मुझसे परेशानी है तो सामने बैठकर बात की जा सकती है. हालांकि, वह ज्यादा इसमें नहीं कहना चाहते हैं और पुलिस जांच कर रही है.