Last Updated:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अक्षर पटेल ने खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन का विकेट हासिल किया. हर गेंद पर चौके-छक्के की कोशिश में लगे फिन एलन पारी के 8वें ओवर में अक्षर पटेल की फिरकी फंस गए. इस तरह फिन एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
न्यूजीलैंड के लिए मैच में फिन एलन और टिम सीफर्ट पारी की शरुआत करने उतरे. हालांकि सीफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिन एलन ने एक छोड़ से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी.
तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिनर, फिन एलन ने सबको निशाना बनाया और खूब चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए. खास तौर पर उन्होंने स्पिनर अक्षर पटेल के खिलाफ लंबे-लंबे शॉट लगाकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को टेंशनल में ला दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्षर पटेल अपने स्पेल में काफी महंगे साबित हो रहे थे, लेकिन तभी पारी का 8वां ओवर करने आए अक्षर पटेल ने पूरा गेम ही बदल डाला. इस ओवर में भी फिन एलन ने अक्षर पटेल के खिलाफ आसमानी छक्का उड़ाया था.
हालांकि, छक्का खाने के बाद अक्षर पटेल ने भी अपना बदला पूरा करने में समय नहीं लगाया. अक्षर के खिलाफ लगातार दूसरी गेंद पर भी फिन एलन छक्का लगाने चले गए, लेकिन गेंद बैट का टॉप एज ले लिया, जिसके कारण वह बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए.
इस तरह फिन एलन तूफानी शुरुआत के बाद सिर्फ 5 रन से अपना अर्धशतक चूक गए. फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में फिन एलन ने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए.