अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड…टी20 में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का बनाया महारिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड…टी20 में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का बनाया महारिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड…सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का बनाया महारिकॉर्ड

Last Updated:

Abhishek Sharma World Records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिके में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा सात बार छक्का लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के शफीकुल्ला शिनवारी को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक ने भारत को सबसे ज्यादा रन चेज में तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपना योगदान दिया.

Zoom

अभिषेक शर्मा बने सिक्सर किंग.

नई दिल्ली. विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के नाम नहीं था.

भारतीय पारी के पहले ओवर की छठी गेंद पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को फुल और वाइड गेंद फेंकी, जिसे इस युवा बल्लेबाज ने पूरी ताकत और खूबसूरती के साथ कवर ड्राइव पर उठा दिया. गेंद सीधे सीमा रेखा के पार जाकर गिरी और इसी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सातवां मौका बन गया जब अभिषेक ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया हो. इस जादुई छक्के के साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाज शफीकुल्ला शिनवारी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर छह बार छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था. इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने अपने करियर में पांच बार यह कारनामा किया है. इस रिकॉर्ड के बाद पॉल स्टर्लिंग, कॉलिन मुनरो और मोहम्मद नवीद जैसे दिग्गज आते हैं, जिन्होंने चार-चार बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है.

मिल्ने और फर्ग्यूसन की गेंदबाजों पर बरसे अभिषेक
रिकॉर्ड बनाने के बाद भी अभिषेक का बल्ला रुका नहीं और उन्होंने अपनी संक्षिप्त लेकिन बेहद आक्रामक पारी से टीम को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाई. हालांकि शुरुआती कुछ गेंदों पर उन्होंने खुद को क्रीज पर जमाने में थोड़ा वक्त लिया, लेकिन एक बार नजरें जमने के बाद उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने जैसे अनुभवी गेंदबाजों को अपने निशाने पर लिया. पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने मिल्ने की गेंद पर दो शानदार चौके और दो छक्के जड़ दिए. अभिषेक और संजू सैमसन की जोड़ी ने मैदान के चारों तरफ रन बटोरे, जिसके चलते भारत ने फर्ग्यूसन के ओवर से 22 रन और अगले ही ओवर में मिल्ने के ओवर से 26 रन बटोरे.

ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे अभिषेक
अभिषेक ने अपनी आक्रामक लय को जारी रखते हुए मिल्ने की गेंद पर एक और छक्का लगाया और इस तरह मैच में कुल तीन गगनचुंबी छक्के जड़े. हालांकि, वह अपनी इस पारी को बहुत लंबी नहीं खींच सके और छठे ओवर में स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए. वह इनसाइड-आउट ड्राइव खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्ड मैन पर एडम मिल्ने को कैच थमा बैठे. आउट होने से पहले अभिषेक ने महज 12 गेंदों पर 241.67 की स्ट्राइक रेट से 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

भारत ने रिकॉर्ड रन चेज किया
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआती ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी के बाद आखिरी ओवरों में नमन धीर की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी. पहले फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 225 रन बनाए. इसके साथ ही उसने भारत के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर इस प्रारूप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की. सैमसन ने 33 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाने के अलावा अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की.



Source link