Pappu Yadav News: पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मंच पर खड़े-खड़े आ गया चक्कर


Last Updated:

Pappu Yadav News: सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मंच पर भाषण देते-देते उनकी तबीयत खराब हो गई. अचानक चक्कर आने की वजह से वह कुर्सी पर बैठ गए. जिसके बाद उनके चेहरे पर पानी छिड़का गया. पूरा वाक्या कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का है.

Top Deals Inside

पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मंच पर खड़े-खड़े आ गया चक्करZoom

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मंच पर तबीयत बिगड़ गई.

कटिहारः पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह कटिहार में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जहां मंच पर खड़े होकर भाषण देते-देते अचानक उन्हें चक्कर आ गए और वह रेलिंग पकड़कर बैठ गए. आस-पास मौजूद लोगों ने उनके सिर पर पानी डाला और चेहर पर छींटे मारे. तब जाकर उनकी हालात में सुधार हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह पूरा वाक्या कटिहार के फलका प्रखंड के पोठिया में दुर्गा मंदिर का है. जहां पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सांसद पोठिया दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. तभी श्रद्धालुओं और दर्शकों को संबोधित करने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया.

चेहरे पर पानी के छींटे मारे
सांसद की तबीयत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्त्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें संभालकर बैठाया. चेहरे पर पानी के छींटे मारे, कुछ देर बाद उनकी तबीयत में हल्का सुधार हुआ. साथ ही लोगों ने उनके जैकेट का बटन भी खोला जिसके कि उनकी हालत में सुधार हो सके. ठीक होने के बाद वे वहां से रवाना हो गए. मालूम हो कि कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी हुई थी. ऐसे में आशंका है कि गर्मी की वजह से उन्हें चक्कर आ गया हो.

अप्रैल में भी बिगड़ी थी तबीयत
गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल 2026 में मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान भी पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी. इसके अलावा फरवरी 2026 में भी सांसद की तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सांसद पप्पू यादव अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. वह हर साल बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते नजर आते हैं.



Source link