Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में आग लग गई. परिसर की दुकानों में आग भड़की थी. आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया. दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. भेड़ाघाट पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी.
आपसी विवाद के बाद युवकों को लाया गया थाने, पुलिस से कर डाली झूमा-झटकी
राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज क्षेत्र में विवाद हो गया. आपसी झगड़े में पकड़कर थाने लेकर पहुंची पुलिस से युवकों ने झूमा-झटकी कर डाली. थाना परिसर में यह घटना हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर कार्रवाई की. वीडियो में युवक कांस्टेबल और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उलझते नजर आ रहे हैं. थाने के भीतर ही खाकी के साथ इस तरह का बर्ताव कई सवाल खड़े करता है. क्या बदमाशों में कानून का डर बिल्कुल नहीं है. जब थाने का परिसर ही सुरक्षित नहीं, तो शहर की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है.