IND vs NZ: हमने IPL में देखा है… न्यूजीलैंड के खेमे में वैभव सूर्यवंशी के नाम की खलबली, खास तैयारी करके उतरे कीवी

IND vs NZ: हमने IPL में देखा है… न्यूजीलैंड के खेमे में वैभव सूर्यवंशी के नाम की खलबली, खास तैयारी करके उतरे कीवी


होमखेलक्रिकेट

हमने IPL में देखा है… न्यूजीलैंड के खेमे में वैभव सूर्यवंशी के नाम की खलबली

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi vs New Zealand: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने स्वीकार किया कि अगर वैभव सूर्यवंशी बृहस्पतिवार से क्राइस्टचर्च में शुरु होने वाली पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा, लेकिन उनकी टीम ने इस युवा बल्लेबाज के लिए कुछ रणनीति तैयार की हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने की खास तैयारियां

क्राइस्टचर्च: वैसे तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम इस 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज के लिए अपना प्लान बना चुकी है. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने 22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने पत्ते खोले.

वैभव सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन दौरे के लिए चुने जाने के बाद से बहुत कम मौके मिले हैं, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. मिचेल सैंटनर ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा:

वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नहीं खेले थे, लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. हम जानते हैं कि अभिषेक जैसे अन्य खिलाड़ी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सूर्यवंशी की भूमिका भी काफी बड़ी है. अगर उन्हें इस श्रृंखला में खेलने का मौका मिलता है तो हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं. गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल रहा है. हमने आईपीएल में देखा कि वह कितनी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो हमने उनके लिए रणनीति तैयार की है.

भुवी को पसंद आएगी न्यूजीलैंड की परिस्थितियां
मिचेल सैंटनर से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद भारतीय टी-20 टीम में वापसी के बारे में भी पूछा गया. न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भुवनेश्वर को यहां की परिस्थितियां पसंद आएंगी. उन्होंने कहा:

मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भुवी को बहुत पसंद आएंगी. अगर विकेट से थोड़ी भी मदद मिलती है, तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं. भारत में कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को स्विंग कराने में कामयाबी हासिल की थी इसलिए मुझे लगता है कि यहां उनका सामना करना न्यूजीलैंड के लिए एक चुनौती होगी.

सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा होगा
सैंटनर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस श्रृंखला में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले मैच में ऐसा हो सकता है, लेकिन स्थिति बहुत जल्दी बदल सकती है. यह काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है. दूसरा मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिसका पहले मैच के लिए उपयोग किया जाएगा। इसलिए यह थोड़ा सपाट हो सकता है.’



Source link