Champions League: यामल का जादू बेकार, PSG ने बार्सिलोना का विजय रथ रोका, लिवरपूल भी चमका

Champions League: यामल का जादू बेकार, PSG ने बार्सिलोना का विजय रथ रोका, लिवरपूल भी चमका


Last Updated:

Champions League: लामिन यामल का जादू भी बार्सिलोना को हार से नहीं बचा सका. पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने रोमांचक मुकाबले में बार्सिलोना को 4-2 से हराकर उसकी लगातार 11 जीत का सिलसिला तोड़ दिया और चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. लिवरपूल ने भी विलारियल को 4-3 से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की. मैनचेस्टर सिटी ने एईके एथेंस को 5-1 से रौंदा, जबकि एटलेटिको मैड्रिड को स्टटगार्ट के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा.

Zoom

पीएसजी ने बार्सिलोना को हराया

पेरिस: पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लामिन यामल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद बार्सिलोना को 4-2 से हराकर उसका 11 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ते हुए चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

इस मैच का रोमांचक अंत हुआ जिसमें आखिरी 20 मिनट में चार गोल किए गए। इससे पीएसजी लिवरपूल के साथ उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। लिवरपूल ने एक अन्य मैच में विलारियल को 4-3 से हराया.

यामल ने खूबसूरत गोल करके करके बार्सिलोना को पीएसजी के खिलाफ 2-2 से बराबरी दिला दी थी. पीएसजी ने हालांकि विटिन्हा के गोल से फिर से बढ़त हासिल कर ली, उसकी तरफ से फैबियन रुइज ने चौथा गोल करके जीत सुनिश्चित की.

पीएसजी के लिए डौए और लुकास हर्नांडेज ने भी गोल किए. बार्सिलोना के लिए जावी एस्पार्ट ने भी गोल किया. मैनचेस्टर सिटी ने पीएसजी से मिली हार से उबरते हुए एईके एथेंस के खिलाफ 5-1 से शानदार जीत दर्ज की. एटलेटिको मैड्रिड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए स्टटगार्ट के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला.



Source link